अध्यात्म

दिवाली पर भूलकर भी ना लाएं लक्ष्मीजी की ऐसी तस्वीर, लाभ की जगह होगा नुकसान

भारत में हर साल दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 24 अक्टूबर को दिवाली आ रही है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की पूजा पाठ भी करते हैं। कहते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने पर पूरे साल घर में बरकत बनी रहती है। धन की कोई कमी नहीं होती है। घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

दिवाली पर मां लक्ष्मी का पूजन करने के भी कई नियम होते हैं। यहां तक कि आप लक्ष्मीजी की तस्वीर या मूर्ति कैसी लाते हैं इसके भी कुछ नियम कायदे हैं। यदि आप दिवाली पर बाजार से मां लक्ष्मी की फोटो लाने का प्लान बना रहे हैं तो उसके पहले नीचे बताए गए कुछ वास्तु नियम जान लें।

मां लक्ष्मी की तस्वीर-मूर्ति खरीदने के नियम

1. ज्योतिष शास्त्र की माने तो दिवाली पर जब भी मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने जाए तो वरद मुर्दा यानि आशीर्वाद देने वाली मुद्रा वाली मूर्ति ही लाएं। घर में इस मुद्रा वाली लक्ष्मीजी की तस्वीर या मूर्ति रखना शुभ होता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। मां आपसे खुश रहती हैं। परिवार में शांति का माहौल रहता है। मां के आशीर्वाद से पूरे परिवार का कल्याण होता है। धन की आवक बढ़ जाती है। व्यर्थ पैसा खर्च नहीं होता है।

vishnu and laxmi

2. वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाना चाहिए जिसमें भगवान विष्णु भी हो। लक्ष्मी नारायण की तस्वीर घर में रखना शुभ होता है। इससे अच्छा भाग्य आता है। पति और पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। परिवार में खुशियां आती है।घर में शांति बनी रहती है। गृह कलेश खत्म होते हैं।

3. यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर घर लाएं जिसमें वह अपने हाथों से धन की वर्षा कर रही है। ऐसी तस्वीर को घर लाने और उसकी पूजा करने से आपको धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। आपको धन कमाने के कई अवसर मिलते हैं। घर में चारों ओर से पैसा आता रहता है। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ होता है।

4. यदि आपको कोई ऐसी तस्वीर मिल जाए जिसमें मां लक्ष्मी के पास उनका वाहक उल्लू भी हो, तो ये बेहद शुभ होता है। इस तरह की तस्वीर लगाने से घर को किसी की नजर नहीं लगती है। शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। आपका भाग्य चमक उठता है।

5. घर में भूलकर भी मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जिसमें वह अपना भयंकर रूप दिखा रही है। जैसे असुरों का संहार करते हुए मां लक्ष्मी की तस्वीर घर लगाना अशुभ होता है। इससे घर में नेगेटिविटी फैलती है। परिवार के सदस्यों के मन में बुरे ख्याल आते हैं। धन की कमी होने लगती है।

Back to top button