अध्यात्म

दिवाली पर लगेगा सूर्य ग्रहण, 27 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को काफी महत्व दिया जाता है। इसके लगने पर सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ता है। इस वर्ष 25 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है। दिलचस्प बात ये है कि यह ग्रहण दिवाली के दिन लग रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग 27 साल बाद बन रहा है। इसके पहले साल 1995 में ऐसी ही स्थिति हुई थी।

बता दें कि यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। इसमें सूर्य और पृथ्वी के मध्य की दूरी ज्यादा होती है। इसमें सूर्य की रोशनी धरती तक आने से पहले चन्द्रमा बीच में आ जाता है। इसके चलते सूर्य का कुछ हिस्सा ही हमे नजर आता है। तो इस सूर्य ग्रहण का आपके ऊपर कैसा असर होगा? चलिए जानते हैं।

कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 32 मिनट पर खत्म हो जाएगा। मतलब इस सूर्य ग्रहण की अवधि 04 घंटे 3 मिनट रहेगी। चुकी इस बार दिवाली दो दिन 24 और 25 अक्टूबर रहेगी, इसलिए यह दिवाली के दिन लगेगा।

कार्तिक अमावस्या इस बार 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। सूर्य ग्रहण के चलते सूतक काल भी लगता है। इस सूतक काल का समय 24 अक्‍टूबर रात 02 बजकर 30 मिनट से 25 अक्‍टूबर को शाम 04 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। बताते चलें कि सूतक काल सूर्य ग्रह के समय से 12 घंटे पूर्व लगता है।

सूतक काल में किसी भी शुभ काम को नहीं करना चाहिए। इस दौरान भोजन करने, दांत साफ करने, बालों में कंघी करने और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने की मनाही होती है। वहीं इस बार सूर्य ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है। इसलिए स्वाति नक्षत्र में पैदा हुए लोगों को इस सूर्य ग्रहण को देखने से बचना चाहिए।

सूर्य ग्रहण का आपके ऊपर असर

सूर्य ग्रहण सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर डालेगा। मेष राशि के जातकों को स्त्री की वजह से दुख झेलना होगा। हालांकि वृष राशि के जातकों को आराम और सुख प्राप्त होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक चिंता और तनाव में रहेंगे। कर्क राशि की बात करें तो उन्हें दर्द और तकलीफ सहना होगी। सिंह राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि के जातकों का कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। तुला राशि के लोगों को शत्रु से हानि होगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी ये ग्रहण कोई बड़ा नुकसान लेकर आएगा। वहीं धनु राशि के लिए सूर्य ग्रहण लाभकारी सिद्ध होगा। इसी के साथ मकर राशि के जातकों को भी ढेर सारा सुख मिलेगा। कुंभ राशि के सम्मान में कमी आएगी। मीन राशि को बहुत कष्ट झेलने होंगे।

Back to top button