समाचार

करवाचौथ पर GF के साथ हीरो बन घूम रहा था पति, बीवी ने ऐसा धोया हो गई कुत्ते जैसी हालत – Video

13 अक्टूबर को पूरे देश में महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया। इस दौरान एक पति की करवा चौथ पर जमकर पिटाई हो गई। पिटाई करने वाली उसकी पत्नी और सास थी। दरअसल ये जनाब करवा चौथ के दिन अपनी प्रेमिका को शॉपिंग करवा रहे थे। उसी मार्केट में इनकी पत्नी अपनी मां के साथ आई हुई थी। जब महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका संग देखा तो वह गुस्से से लाल हो गई। फिर उसने बीच मार्केट में पति की खूब धुलाई की।

गर्लफ्रेंड के साथ हीरो बन घूम रहा था पति, पत्नी ने धो डाला

यह अनोखा मामला गाजियाबाद के तुराबनगर मार्केट का है। यहां सिहानी चुंगी इलाके में कौशल नगर की रहने वाली एक महिला की शादी 4 मार्च 2017 को प्रताप विहार सेक्टर-12 में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद पति और पत्नी में झगड़ा होने लगा और दोनों अलग-अलग रहने लगे। इस मामले में कोर्ट में दोनों का केस भी चल रहा है।

इस बीच बीते गुरुवार महिला अपनी माँ के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने तुराबनगर मार्केट गई थी। यहां उसे पति अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करवाते हुए दिख गया। बस फिर क्या था महिला ने बीच मार्केट हंगामा किया और पति की जमकर पिटाई कर दी। जब राह चलती अन्य महिलाओं ने मामला जाना तो वह भी अपना हाथ साफ करते हुए पति को मारने लगी।

पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार

जब महिला पति की पिटाई कर के थक गई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और पति व उसकी प्रेमिका को अपने साथ थाने ले गई। यहां पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया और प्रेमिका को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ अंशु जैन के अनुसार फिलहाल पति पुलिस की हिरासत में है। उसके ऊपर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले पर इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कहा कि आरोपी पति के ऊपर शांति भंग की धारा के तहत एक्शन लिया गया है। उधर इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी कमेंट कर के बड़े मजे ले रहे हैं। एक शख्स ने लिखा ‘पत्नी का मारना समझ आता है। लेकिन आसपास से गुजर रही महिलाएं क्यों उसे मार रही है? शायद वह भी अपने पति से परेशान हैं।’

एक और लड़की लिखती है ‘पति की पिटाई कर पत्नी ने सही किया। सारे मर्द एक जैसे होते हैं। ये कभी वफादार नहीं होते हैं।’ एक अन्य शख्स कहता है ‘पति की किस्मत ही खराब थी। वह भी प्रेमिका को लेकर ऐसे मार्केट गया जहां उसकी बीवी पहले से मौजूद थी।’ बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें पति की पिटाई करती पत्नी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MEWS (@mews_videos)


वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button