बॉलीवुड

करवा चौथ: शिल्पा-रवीना से पद्मिनी तक, अनिल के घर पहुंची ये हसीनाएं, राज कुंद्रा ने छिपाया चेहरा

बॉलीवुड हसीनाएं भी धूमधाम से करवा चौथ का पवित्र त्यौहार मनाती हैं। कई हसीनाएं ऐसी है जो सालों से अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है। करवा चौथ के शुभ मौके पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के घर अलग ही नजारा देखने को मिलता है। हर साल करवा चौथ मनाने के लिए अनिल कपूर के घर पर कई सेलेब्स पहुंचते हैं।

karwa chauth 2022

इस बार भी अनिल कपूर के घर पर बॉलीवुड की कई हसीनाएं और उनके पति पहुंचे थे। रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल सहित कई सेलेब्स का जमावड़ा अनिल कपूर के घर पर लगा। तो आइए तस्वीरों में देखते है कि अनिल कपूर के घर पर आखिर करवा चौथ के दिन कैसा माहौल था।

रवीना टंडन…

raveena tandon

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन हर साल अपने पति अनिल थडानी के लिए व्रत रखती हैं। अनिल कपूर के घर पहुंची रवीना गोल्डन रंग की साड़ी में काफी सुंदर लग रही थीं। उनके हाथों में पूजा की थाली थी।

शिल्पा शेट्टी…

shilpa shetty

बॉलीवुड की बेहद फिट और हिट अदाकारा शिल्पा शेट्टी भी अनिल कपूर के घर पर पहुंची थीं। स मौके पर उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरा के सामने पोज दिए।

shilpa shetty

वहीं दूसरी ओर उनके पति राज कुंद्रा छलनी से अपना मुंह छिपाते हुए नजर आए। उनके हाथो में जो छलनी थी उस पर SSK (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) लिखा हुआ था।

नताशा दलाल और जानवी देसाई धवन…

natasha dalla

अनिल कपूर के घर पर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल और वरुण के बड़े भाई की पत्नी एवं नताशा की जेठानी जानवी देसाई धवन भी पहुंची थी। दोनों ने अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया।

अभिनेत्री नीलम कोठारी और महीप कपूर…

neelam kothari and maheep kapoor

अभिनेत्री नीलम कोठारी भी करवा चौथ मनाने के लिए अनिल कपूर के घर आई थी। वहीं अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी अपने जेठ के घर पहुंची।

पद्मिनी कोल्हापुरे और भावना पांडे…

padmini and bhavna

गुजरे दौर की मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे भी हर साल पति के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत अभिनेता चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने भी रखा था।

chunky and sanjay

दूसरी ओर अनिल कपूर के घर पर अपनी पत्नियों का व्रत खुलवाने के लिए अभिनेता चंकी पांडे और अभिनेता संजय कपूर भी पहुंचे थे।

रवि चोपड़ा की पत्नी से गले मिले संजय कपूर…

sanjay kapoor and renu chopra

अनिल कपूर के छोटे भाई और अभिनेता संजय कपूर रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु चोपड़ा से गले मिलते हुए नजर आए। बता दें कि रवि चोपड़ा फिल्म निर्माता थे। उनका साल 2014 में निधन हो गया था।

कैजुअल लुक में पहुंचे डेविड धवन…

david dhawan

अनिल कपूर के घर पर मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड धवन भी पहुंचे थे। बता दें कि डेविड अभिनेता वरुण धन के पिता हैं। वे इस मौके पर कैजुअल लुक में नजर आए।

Back to top button
?>