बॉलीवुड

कियारा से पहले इन हसीनाओं संग रात बीता चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा, कपूर खानदान की बहू भी है शामिल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि कपल कथित रूप से 2023 में शादी के बंधन में बंध सकता है। दोनों को एक साथ ‘शेरशाह’ फिल्म में देखा गया था। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात कियारा की सीरीज लस्ट स्टोरीज की रैपअप पार्टी में हुई थी। लेकिन इनके लिंक-अप की खबरें ‘शेरशाह’ के बाद तेज हो गई।

sidharth malhotra and kiara advani

वहीं ‘कॉफी विथ करण’ में भी कपल एक दूसरे के प्रति अपनी दिलचस्पी जाहीर कर चुके हैं। ऐसे में इस बात के चांस बहुत अधिक हैं कि कपल जल्द शादी कर ले। इस बीच हम आपको उन हसीनाओं से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें सिद्धार्थ कियारा से पहले डेट कर चुके हैं। इस लिस्ट में बड़ी-बड़ी हीरोइनें भी शामिल हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू किया था। दोनों 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दी ईयर’ में नजर आए थे। इसके बाद दोनों के लव अफेयर की खबरें तेज हो गई। ये भी कहा जाने लगा कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे। हालांकि दो साल के रिलेशनशिप के बाद इनका ब्रेकअप हो गया। बाद में आलिया ने रणबीर कपूर से शादी कर ली।

जैकलीन फर्नांडिस

सिद्धार्थ मल्होत्रा की लाइफ में श्रीलंका की ब्यूटी क्वीन और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी आ चुकी है। दोनों 2017 में ‘अ जेंटलमैन’ (A Gentleman) में फिल्म में साथ दिखे थे। खबरों की माने तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थी। दोनों कई बार साथ नजर भी आए। लेकिन फिर दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड के कई हीरो के साथ जुड़ा। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी शामिल है। दोनों 2016 में फिल्म ‘बार-बार देखो’ में नजर आए थे। इस दौरान उड़ती-उड़ती खबर मिली थी कि सिद्धार्थ और कैटरीना एक दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं। दोनों एक दूसरे को कथित रूप से डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों ने कभी इस रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई।

तारा सुतारिया

2019 में एक फिल्म आई थी ‘मरजावां’। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया लीड रोल में थे। खबरों की माने तो फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। साथ में इनकी डेटिंग की खबरें भी आने लगी। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर हामी नहीं भरी।

निकोले मेयर

सिद्धार्थ मल्होत्रा इतने हैंडसम है कि उनकी दीवानी सिर्फ बॉलीवुड अदाकाराएं ही नहीं बल्कि विदेशी बलाएं भी रही। इनमें से एक थी निकोले मेयर। वह एक साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं। सिद्धार्थ ने इस हसीन मॉडल को भी कई महीनों तक डेट किया। लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग हो गई।

Back to top button