समाचार

इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय दिखती थी प्रेमिका, जब आमना सामना हुआ तो निकली ललिता पवार, फिर..

युवाओं के बीच सोशल मीडिया का कुछ ज्यादा ही चलन है। वे इस पर फेमस होने के लिए आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। यहां आपकी तस्वीर को और भी आकर्षक बनाने के लिए जमानेभर के फ़िल्टर होते हैं। इससे एक एवरेज दिखने वाला इंसान भी ऑनलाइन बड़ा सुंदर दिखता है। इसकी बदौलत लगभग हर किसी की फोटो बड़ी अच्छी लगती है। लेकिन जब हम उस इंसान से असल जिंदगी में रूबरू होते हैं तो उसका असली रंग ढंग देख हमारे होश उड़ जाते हैं।

इंस्टाग्राम पर फोटो देख लड़के को हुआ प्यार

अब ऐसा ही कुछ पंजाब के एक युवक के साथ हुआ। उसे आगरा की रहने वाली एक लड़की पसंद आ गई। वह उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता था। लड़की की सुंदर तस्वीरें देख उसे प्यार हो गया। वह लड़की को प्यारभरे मैसेज करने लगा। शुरुआत में तो लड़की ने उसे इग्नोर किया। लेकिन जब वह लगातार मैसेज भेजता रहा तो लड़की ने बात कर ली।

अब दोनों की बातचीत पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। लड़के ने लड़की को शादी तक के सपने दिखा दिए। ऐसे में एक दिन लड़की अपना सबकुछ छोड़कर आगरा से पंजाब अपने प्रेमी से मिलने आ गई। लेकिन जब प्रेमी ने लड़की का बिना फ़िल्टर वाला असली चेहरा देखा तो उसका प्यार फीका पड़ने लगा।

असली चेहरा देखा तो धोखा देकर भागा

लड़का लगभग दस दिन अपनी प्रेमिका के साथ रहा और फिर उसे धोखा देकर भाग गया। अब लड़की अकेली पंजाब में फंस गई। वह घर से भागकर आई थी। किसी को कुछ नहीं बताया था। पंजाब में उसे कोई जानता भी नहीं था। फिर लड़की ने हिम्मत कर अपने परिजनों से संपर्क किया। वह लोग भी बेटी के घर से अचानक गायब होने पर उसे खोज रहे थे। पुलिस ने लड़की और परिजनों को मिलाने में मदद की।

इस घटना के बाद युवती ने ऑनलाइन दोस्ती करने से कान पकड़ लिए। उसे भी अपनी गलती का एहसास हुआ। अब वह किसी अनजान शख्स के लफड़े में नहीं पड़ेगी। बल्कि उसने तो प्यार मोहब्बत से ही तोबा कर ली। वह बस अब अपने करियर पर फोकस करना चाहती है।

यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे आप भी एक बड़ी सीख ले सकते हैं। आप जैसे हैं खुद को वैसा ही दुनिया को दिखाए। किसी से कुछ छिपाए नहीं। यदि आपके अंदर कुछ खास खूबीयां होगी तो लोग आपसे यूं ही प्यार करेंगे। फिर आप सुंदर हो या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Back to top button