समाचार

ट्विटर पर KBC खेलने लगे आनंद महिंद्रा, पूछा अनोखा सवाल, बदले में देंगे खास इनाम, देखें Video

आनंद महिंद्रा देश के जाने माने बिजनेसमैन हैं। उनकी कंपनी की बनाई गाड़ियां सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। सोशल मीडिया पर भी आनंद महिंद्रा एक स्ट्रॉंग प्रेजेंस रखते हैं। वे सोशल मीडिया के किंग भी कहे जाते हैं। ट्विटर पर उन्हें 9 करोड़ 80 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे यहां आए दिन कुछ ना कुछ मजेदार या प्रेरणादायक ट्वीट साझा करते रहते हैं।

आनंद महिंद्रा ने पूछा अनोखा सवाल

हाल ही में आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस से एक दिलचस्प सवाल पूछा। सही जवाब बताने वाले को इनाम देने की पेशकश भी की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्रैक्टर का वीडियो साझा किया। यह ट्रैक्टर आनंद महिंद्रा की कंपनी का बनाया हुआ ही है। लेकिन इसे चलाने वाला एक विदेशी शख्स है। अब बिजनेसमैन ने अपने फैंस से पूछा कि यह वीडियो किस देश का है।

इनाम में देंगे ये खास चीज

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में ट्रैक्टर का वीडियो साझा करते हुए पूछा ‘जाहीर सी बात है कि ये महिंद्रा का ट्रैक्टर है। लेकिन सवाल ये है कि ये किस देश का वीडियो है? सही जवाब बताने वाले पहले शख्स को मैं एक मिनी ट्रैक्टर इनाम में दूंगा।’ इस वीडियो के साथ ही उन्होंने इनाम में मिलने वाले टॉय ट्रैक्टर की तस्वीर भी साझा की।

जवाब देने टूट पड़े लोग

‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ के चैयरमैन के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। लोग फटाफट अपना दिमाग दौड़ाने लगे। बहुत सो ने ट्रैक्टर का स्क्रीन शॉट लेकर उसे गूगल पर सर्च करने की कोशिश भी की। हालांकि इस सवाल का सही जवाब क्या है और कौन इस इनाम का असली हकदार है इसके लिए हमे थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि आनंद महिंद्रा ने अभी तक विजेता की घोषणा नहीं की है।

कमेंट में लोग इसे लेकर कयास लगा रहे हैं। किसी ने कहा कि ये जर्मनी का ट्रैक्टर है तो कोई बोला ये कनाडा का वीडियो है। वहीं कुछ ने ब्राजील और अन्य देशों का नाम भी लिया। इस वीडियो को अभी तक 6 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वैसे आपको क्या लगता है ये ट्रैक्टर किस देश का है? हमे अपने जवाब कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button