बॉलीवुड

शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां, एक तो गर्भवती होने के बावजूद रखेगी व्रत

करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत हर सुहागन महिला के लिए बड़ा खास होता है। इस दिन वह निर्जला व्रत रख पति की लंबी आयु की कामना करती है। रात को चांद दिखने पर ही पति के हाथ से भोजन का निवाला ग्रहण करती हैं। हर महिला के लिए उसका पहला करवा चौथ बड़ा स्पेशल होता है। इसे लेकर वह बहुत उत्साहित रहती है।

फिल्म इंडस्ट्री में भी कई अभिनेत्रियां अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। इनमें कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिनका यह पहला करवा चौथ होगा। आज हम इन्हीं अभिनेत्रियों की शादीशुदा जिंदगी पर एक नजर डालेंगे।

आलिया भट्ट

रणबीर और आलिया की जोड़ी बॉलीवुड में काफी फेमस है। कपल 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधा था। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। यह आलिया का पहला करवा चौथ है। हालांकि वह गर्भवती भी हैं। ऐसे में उनके लिए इस व्रत को रखना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है।

कटरीना कैफ

कैटरीना कैफ की परवरिश विदेश में हुई है। लेकिन विक्की कौशल से शादी करने के बाद वह भारतीय रंग में पूरी तरह रंगी हुई दिखाई देती हैं। यहां के हर त्योहार शौक से मनाती हैं। ऐसे में वह अपना पहला करवा चौथ भी जरूर मनाएंगी। कपल 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधा था।

मौनी रॉय

टीवी की नागिन और बॉलीवुड में कदम रख चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय का भी यह पहला करवा चौथ होगा। उन्होंने 27 जनवरी, 2022 को दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग सात फेरे लिए थे। उनकी शादी की खबर सुनकर फैंस हैरान रह गए थे। किसी को अंदाज नहीं था कि मौनी शादी कर लेंगी।

करिश्मा तन्ना

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी इस साल पति के लिए पहला करवा चौथ रखेगी। उन्होंने 05 फरवरी, 2022 को रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी। इस शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। पति की लंबी उम्र के लिए करिश्मा को हम करवा चौथ का व्रत रखते देखेंगे।

शीतल ठाकुर

टीवी एक्ट्रेस शीतल ठाकुर भी इस साल की शुरुआत में 12 फरवरी को शादी के बंधन में बंधी थी। उनके पति बॉलीवुड के जानए माने अभिनेता विक्रांत मैसी हैं। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे। इस साल शीतल भी अपने पति विक्रांत का मुखड़ा छलनी से देखने के बाद ही करवा चौथा का व्रत तोड़ेंगी।

अंकिता लोखंडे

टीवी की सुंदर हसीना अंकिता लोखंडे का भी ये पहला करवा चौथ होगा। उन्होंने अपने प्रेमी विक्की जैन से 14 दिसंबर, 2021 को शादी की थी। अंकिता हर त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। ऐसे में वह अपना पहला करवा चौथ भी काफी अच्छे से मनाने वाली हैं।

Back to top button