दिलचस्प

स्कूटी से जा रहे थे पति-पत्नी, अचानक लग गई आग, फिर जो दिखा वह सिर्फ भारत में हो सकता है – Video

बाइक या कार जैसे वाहन यातायात के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन कई बार इनमें तकनीकी गड़बड़ होने के चलते ये मुसीबत भी बन जाते हैं। जैसे कभी-कभी इनमें अचानक आग भी लग जाती है। आप ने भी बाइक या कार में आग लगने की कई खबरें देखी या सूनी होगी। कई बार आग लगने पर चालक घबरा जाता है और फिर उसका वाहन राख का ढेर बन जाता है। लेकिन कभी-कभी सही समय पर सही निर्णय लेकर वाहन को पूरी तरह जलने से बचा भी लिया जाता है।

वाहन में लगी आग, बचाने के लिए दौड़े लोग

वाहन जलने से जुड़ा ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पति और पत्नी स्कूटर से कहीं जा रहे होते हैं। लेकिन तभी उनकी स्कूटी में आग लग जाती है। इससे वह घबरा जाते हैं और तुरंत स्कूटी से नीचे उतर जाते हैं। अब स्कूटी धीरे-धीरे आग पकड़ने लगती है। लेकिन आसपास के लोग जागरूक निकलते हैं और तुरंत पानी लाकर स्कूटी पर डाल देते हैं।

जल्द ही एक समझदार व्यक्ति कहीं से फायर सेफ्टी उपकरण ले आता है और स्कूटी की आग को बुझा देता है। इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने एक फनी कैप्शन भी लिखा ‘ऐसा बस इंडिया में ही हो सकता है। आपदा से बचने के लिए सभी एकजुट हो गए।’

इस वीडियो को देखकर लोग भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। जैसे एक ने लिखा ‘यह देखकर अच्छा लगा कि लोग वीडियो बनाने की बजाय मदद करने आगे आए।’ दूसरे ने कहा ‘जलते वाहन के पास जाने में रिस्क होता है। फिर भी सभी ने मदद की। आई लव माय इंडिया।’ एक और शख्स फायर सेफ्टी उपकरण की ओर इशारा कर मजाक में कहता है ‘अंत में तो बंदे ने ब्रह्मास्त्र चला दिया।’

पहले भी सामने आया ऐसा मामला

हाल ही में उत्तर प्रदेश के हरदोई में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला था। यहां सड़क पर चल रही एक बाइक में अचानक आग लग गई। वह देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। बाइक सवार ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। फिर आसपास के लोग मदद को दौड़े और बाइक पर पानी फेंका और टांट के बोरे डालकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया।

इन मामलों से आप भी सीख लें और किसी वाहन को जलता हुआ देख उसकी मदद करने दौड़े। आज आप दूसरों की मदद करेंगे तो कल को कोई आपकी सहायता करेगा।

Back to top button