बॉलीवुड

कभी ऐसी दिखती थी अजय-शाहरुख़ सहित इन 5 स्टार्स की बेटियां, अब खूबसूती के आगे नहीं टिकता कोई

बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही अक्सर उनके बच्चे भी चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स की समय-समय पर चर्चा होती है। आज हम भी आपसे कुछ स्टारकिड्स के बारे में बात करेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको पांच ऐसे स्टारकिड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस सूची में अजय देवगन की बेटी से लेकर शाहरुख़ खान की बेटी तक शामिल है। तो आइए शुरू करते हैं।

पलक तिवारी…

palak tiwari

पलक तिवारी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं। श्वेता तिवारी ने टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। उनकी खूबसूरती भी कमाल की है वहीं उनकी बेटी पलक तिवारी भी इसी राह पर है। लेकिन पलक की पुरानी तस्वीरें आपको हैरान कर सकती है। आप देखस सकते है कि आज की पलक और पहले की पलक में कितना अंतर है।

palak tiwari

बता दें कि पलक ‘बिजली बिजली’ नाम के गाने में नजर आ चुकी है। जबकि अब वे बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार है।

सुहाना खान…

suhana khan

सुहाना खान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान और गौरे खान की बेटी हैं। सुहाना एक चर्चित स्टारकिड है। सुहाना भी अपने पिता की राह पर चलते हुए हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखने जा रही हैं। बतौर अभिनेत्री फ़िल्मी दुनिया में वे जोया अख्तर के नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट, The Archies से कदम रखेंगी।

सुहाना आज काफी खूबसूरत और बोल्ड नजर आती है जबकि उनकी पहले की तस्वीर काफी अलग नजर आती है।

शनाया कपूर…

कपूर परिवार की बेटी शनाया कपूर काफी खूबसूरत और स्टाइलिस्ट है। वे खूबसूरती के मामले में कई बॉलीवुड हसीनाओं को भी पीछे छोड़ती हैं। शनाया की आज के समय की और पुरानी तस्वीर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि शनाया बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर उनकी कजिन हैं। करण जौहर की फिल्म से शनाया हिंदी सिनेमा में कदम रख सकती हैं।

न्यासा देवगन…

nyasa devgn

न्यासा देवगन का ट्रांसफॉर्मेशन काफी गजब का है। न्यासा देवगन का जन्म 20 अप्रैल 2003 को मुंबई में हुआ था। 19 साल की हो चुकी न्यासा हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन और 90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री काजोल की बेटी हैं। खबरें है कि अपने माता-पिता की राह पर चलते हुए न्यासा बॉलीवुड में कदम रखेंगी। लेकिन इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

अक्सर अजय और काजोल की बेटी न्यासा चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों उनके ट्रांसफॉर्मेशन की काफी चर्चा हुई थी। अचानक से ही अजय की बेटी के लुक में बदलाव आ गया था। कभी वे सांगवली रंगत की थी जबकि बीते दिनों अचानक से गोरी रंगत में नजर आई न्यासा ने सभी को हैरान कर दिया था।

खुशी कपूर…

khushi kapoor

खुशी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं, वहीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर की छोटी बहन हैं। समय के साथ खुशी और अधिक बोल्ड एवं खूबसूरत होती जा रही है। वहीं आप उनकी पुरानी तस्वीरें देखेंगे तो यह कहना मुश्किल होगा कि यह खुशी कपूर है। कहा जाता है कि खुशी भी बड़ी बहन और मां की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में किस्मत आजमा सकती है।

Back to top button