समाचार

एक भविष्यवाणी जिस ने फिर दुनिया को चौंका दिया, क्या २३ सितम्बर को ख़त्म हो जाएगी दुनिया?

वाशिंगटन: आपको हॉलीवुड की चर्चित फिल्म “2012” तो याद ही होगी। उस फिल्म में दिखाया गया था कि दुनिया का अंत कैसे होता है। हमेशा से ही यह लोगों के बीच धारणा बनी हुई है कि कभी ना कभी तो दुनिया का अंत होगा। इसे लेकर कई लोग हर समय दहशत में जीते हैं तो कई लोग आज ही के दिन को आखिरी दिन मानकर खुलकर जीते हैं।

अलग-अलग सभ्यताओं में की गयी हैं दुनिया के अंत की बात:

फिल्म में यह दिखाया गया था कि दुनिया का अंत बाढ़ आने से हो जाता है। पृथ्वी के सभी जीव-जंतु मर जाते हैं। कुछ लोगों को बड़ी-बड़ी नावों की सहायता से बचाया जाता है। यह ठीक वैसा ही लगता है जैसा पुराणों में दुनिया ख़त्म होने के समय मनु द्वारा कुछ जीवों को बचाया गया था। उसके बाद से दुनिया का फिर से निर्माण होता है। ऐसी बातें हमेशा से अलग-अलग सभ्यताओं में की जाती रही हैं।

2012 में हमारे यहाँ भी दुनिया को ख़त्म होने की बात की जा रही थी। बताया जा रहा था कि माया सभ्यता के कैलेंडर के अनुसार दिसंबर 2012 ही वह आखिरी समय है, जब इस दुनिया का अंत हो जायेगा। उसके बाद नए सीरे से दुनिया का निर्माण होगा। धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि जब पृथ्वी पर पाप बहुत ज्यादा बढ़ जायेगा तो दुनिया का अंत हो जायेगा। इस दुनिया के अंत की बात अलग-अलग समयों में की जाती रही है।

पृथ्वी से टकराएगा कोई बड़ा ग्रह और हो जायेगा पृथ्वी का अंत:

हाल ही में दुनिया के अंत की बात फिर से की जाने लगी है। इस बार दुनिया का अंत कैसे होने की बात की जा रही है, जानकर आप हैरानी में पड़ जायेंगे। जी हाँ इस बार दुनिया का अंत किसी बाढ़ से नहीं बल्कि किसी और वजह से होने वाला है। दुनिया के अंत को लेकर कई भविष्यवाणी की जा चुकी है। दुनिया के अंत की तय की हुई हर तारीख बीत गयी लेकिन दुनिया आज भी सुरक्षित है।

ऐसी ही एक नई भविष्यवाणी आजकल टीवी चैनलों पर और सोशल मीडिया पर जमकर फैल रही है। इस खबर के अनुसार आने वाले 23 सितम्बर को इस दुनिया का अंत हो जायेगा। दुनिया के सबसे बड़े भविष्य वेत्ता डेविड मिडे का दावा है कि आने वाले 23 सितम्बर को कोई बहुत बड़ा ग्रह पृथ्वी से टकराने वाला है। इस टकराव के बाद ही धरती ख़त्म हो जाएगी। हालांकि वैज्ञानिकों ने ऐसी किसी भी आशंका से इनकार किया है।

Back to top button