अध्यात्म

धनतेरस से पहले ही इन राशियों का होगा नुकसान, सूर्य का प्रकोप देगा कष्ट, जाने बचने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का परिवर्तन सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसका जहां कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ को नुकसान होगा। तो चलिए जानते हैं कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन किन–किन लोगों के लिए संकट के बदल लाएगा।

कुंभ राशि

सूर्य का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक कलह लेकर आएगा। घर में लड़ाई झगड़े होंगे। पति और पत्नी के रिश्तों में भी खटास आएगी। मानसिक रूप से कमजोर पड़ जायेंगे। जॉब और बिजनेस में दिक्कतें आएंगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। यात्रा करने से बचे। मुसीबतों से राहत पाने के लिए सूर्य ग्रह से जुड़े मंत्रों का हर रविवार 108 बार जाप करें।

कर्क राशि

सूर्य का राशि बदलना कर्क राशि के जातकों की मुसीबत बड़ा देगा। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर के खान पान से बचें। कोई अनावश्यक तनाव ना लें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। खर्चों पर काबू रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें वरना पारिवारिक कलह हो सकता है। रिश्ते टूट सकते हैं। किसी पर आंख बंद कर भरोसा ना करें। सूर्य के इस कुप्रभाव से बचने के लिए रोज सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

मेष राशि

सूर्य का राशि बदलना मेष राशि के जीवन में भी हलचल पैदा करेगा। समाज में आपकी इज्जत काम होगी। अपनों से लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। गुस्से में कोई ऐसा काम ना करें जिसका पछतावा बाद में हो। पैसा बहुत सोच समझकर खर्च करें। दुश्मनों से सावधान रहे। मकान और वाहन खरीदने से बचे। अपना काम ईमानदारी से करें। दिमाग से काम लेकर चलें। किसी के भड़काने में ना आए। इन संकटों से बचने के लिए रविवार को सफेद चीज का दान करें।

कन्या राशि

सूर्य का राशि बदलना कन्या राशि के जातकों के खर्चे बढ़ा सकता है। व्यर्थ के कामों में आपका पैसा पानी की तरह बहेगा। आपको बहुत सोच समझ कर पैसों का निवेश करना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने की गलती ना करें। अपनों से मनमुटाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है। लेकिन धीरे धीरे सभी बीमारियां दूर हो जाएगी। अपने ऊपर आने वाली मुसिबतों को टालने के लिए रोज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि

सूर्य ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए दुर्भाग्य लेकर आएगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह बिगड़ जायेगा। बॉस आपके काम से खुश नहीं रहेगा। घर में अशांति का माहौल रहेगा। पैसे अधिक खर्च होंगे। बुरी शक्तियां आपकी मुसीबतें बढ़ा सकती है। गुस्से पर कंट्रोल जरूरी है। इस बुरे समय को टालने के लिए रविवार के दिन तांबे के बर्तन से पानी द्वारा सूर्य को अर्घ्य दें।

Back to top button