दिलचस्प

सुंदर लड़की देख रोमांटिक हुआ लंगूर का बच्चा, जबरन करने लगा चुम्मा चाटी, देखें Video

कहते हैं बच्चे बड़े शरारती होते हैं। फिर वह इंसान के बच्चे हो या जानवरों के, मस्ती मजाक हर किसी को पसंद होता है। लेकिन कभी कभी ये बच्चे ऐसी हरकत कर देते हैं जिन्हें देख बड़े भी हैरान रह जाते हैं। आप ने भी सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे। खासकर जानवरों के बच्चों से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

लंगूर का बच्चा हुआ रोमांटिक, लड़की संग की ऐसी हरकत

लंगूर एक तरह से बंदरों की कैटेगरी में ही आते हैं। ये बड़े ही शरारती और चंचल होते हैं। इनका मन जिज्ञासा से भरा होता है। खासकर लंगूर के बच्चों में चीजों को जानने की बड़ी उत्सुकता होती है। हाल ही में एक लंगूर के बच्चे ने एक लड़की संग ऐसी हरकत कर दी जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की और लंगूर का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंगूर और उसका बच्चा पत्थर पर बैठे हैं। तभी वहां पर एक लड़की आती है और उनके पास बैठ जाती है। लड़की इन लंगूरों को खाना देती है। इस दौरान एक लंगूर का बच्चा लड़की को पकड़ बड़ी ही शर्मनाक हरकत कर देता है।

लंगूर का Kiss देख लोगों ने लिए मजे

लड़की जैसे ही बच्चे के पास आती है वह उसका सिर पकड़कर उसे अपनी ओर खींचता है और फिर होंठों पर चुम्मी लेता है। लंगूर की ये हरकत देख लड़की भी हैरान रह जाती है। उसे यकीन नही होता की एक लंगूर का बच्चा ऐसी हरकत भी कर सकता है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर ashiq.billota नाम के पेज ने शेयर किया गया है।

इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह अपनी हंसी कंट्रोल नही कर पा रहा है। लोगों को ये बड़ा पसंद आ रहा है। वे इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा “हमसे अच्छी किस्मत को लंगूर के बच्चे की है। इसे अपनी लाइफ का पहला किस मिल गया।” फिर एक और शख्स लिखता है “आज की जनरेशन के बच्चे कुछ ज्यादा ही एडवांस होते हैं। फिर वह बच्चा इंसान का हो या जानवर का।”

यहां देखें लंगूर के बच्चे का लड़की को Kiss 

वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button