बॉलीवुड

तेजस्वी नहीं ये हसीना थी करण कुंद्रा का पहला प्यार, इन 5 एक्ट्रेस को भी कर चुके हैं डेट

टीवी इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता करण कुंद्रा ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। हालांकि बिग बॉस के बाद उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी। बता दें, प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ करण कुंद्र अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।

karan kundra

इसके अलावा उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ चुका है। गौरतलब कि करण कुंद्रा इन दिनों बिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी वह कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। तो आइए जानते हैं करण कुंद्रा का किन अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा ?

कृतिका कामरा

karan kundra

बता दें, करण कुंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत में मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा को डेट किया है। दरअसल, इन दोनों ने टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ में काम किया था और इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि बाद में किसी कारण इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

आंचल सिंह

karan kundra

कृतिका कामरा से ब्रेकअप होने के बाद करण कुंद्रा का नाम दिल्ली की स्टाइलिश के आंचल सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इतना ही नहीं बल्कि सीक्रेट तरीके से इन्होंने सगाई भी रचा ली थी। हालांकि बाद ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

मधुरा नायक

karan kundra

मशहूर एक्ट्रेस मधुरा नायक के साथ भी करण कुंद्रा का नाम जुड़ चुका है। दरअसल कृतिका कामरा के बाद उन्होंने मधुरा नायक को भी डेट किया था। हालांकि वह कृतिका को भुला नहीं पा रहे थे जिसके बाद मधुरा करण से काफी नाराज हो गई थी और फिर धीरे-धीरे इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अनुषा डांडेकर

karan kundra

मशहूर एक्ट्रेस अनुषा डांडेकर और करण कुंद्रा का अफेयर काफी लंबे समय तक चला था। हालांकि बाद में जब इन दोनों का ब्रेकअप हुआ तो दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वही अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा को धोखा देने का भी आरोप लगाया था।

स्वाति वत्स

swati vats

मशहूर मॉडल स्वाति वत्स के साथ भी करण कुंद्रा का नाम जुड़ चुका है। दोनों को कई बार हाथों में हाथ लिए एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि इन दोनों ने कभी भी रिलेशनशिप पर कोई खुलासा नहीं किया।

तेजस्वी प्रकाश

tejasswi prakash

इसके बाद करण कुंद्रा ने बिग बॉस के घर में दस्तक दी जहां पर उनकी मुलाकात तेजस्वी प्रकाश से हुई। यहां पर दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई। इसके बाद बिग बॉस के घर के अंदर ही करण कुंद्रा ने तेजस्वी को प्रपोज कर दिया और अभी तक यह दोनों एक दूसरे के साथ हैं। रिपोर्ट की मानें तो करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे से शादी रचा सकते हैं। इस जोड़ी को ना सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Back to top button