बॉलीवुड

नयनतारा ही नहीं ये 8 एक्ट्रेस भी शादी से पहले थी गर्भवती, शादी के तुरंत बाद बन गई थी मां

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा जुड़वा बच्चों की मां बनी है। गौरतलब है कि नयनतारा और विग्नेश की शादी को केवल 4 महीने हुए हैं। शादी के 4 महीने बाद सरोगेसी की मदद से यह दोनों माता पिता बने हैं।

nayanthara

ऐसे में जैसे ही यूजर्स को ये खुशखबरी सुनने को मिली तो कई लोगों ने उहे बधाई दी कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि नयनतारा कोई पहली एक्ट्रेस नहीं है जो शादी करने के कुछ दिन बाद ही मां बनी है। इसके अलावा भी कई एक्ट्रेस है जिन्होंने शादी के तुरंत बाद बच्चे को जन्म दिया। तो आइए जानते हैं कौन वे एक्ट्रेस..?

श्रीदेवी

nayanthara

जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी शादी करने के तुरंत बाद मां बन गई थी। दरअसल जब उन्होंने बोनी कपूर से शादी रचाई थी तब वह 7 महीने की प्रेग्नेंट थी, ऐसे में उन्होंने शादी रचाई और शादी के कुछ दिन बाद ही उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम जाह्नवी रखा गया। गौरतलब है कि, श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं है।

दीया मिर्जा

nayanthara

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ शादी रचाने के 4 महीने बाद ही बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में दीया मिर्जा का नाम काफी चर्चा में रहा, हालांकि जब उन्होंने वैभव के साथ शादी रचाई थी तब वह करीब 5 महीने की प्रेग्नेंट थी।

सेलिना जेटली

celina jaitley

मशहूर एक्ट्रेस सेलीना जेटली ने साल 2012 में विदेशी बॉयफ्रेंड पीटर हॉग के साथ शादी रचाई थी। इसके कुछ दिन बाद ही वह जुड़वा बच्चों की मां बनी। रिपोर्ट की माने तो सेलिना भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।

महिमा चौधरी

celina jaitley

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी के साथ शादी रचाई थी। लेकिन शादी से पहले ही उन्होंने बेबी को कंसीव कर लिया था। ऐसे में उन्होंने तुरंत शादी रचा ली और शादी के कुछ दिन बाद ही उनके घर बेटी का जन्म हुआ। बता दें, महिमा और बॉबी एक दूसरे से अलग भी हो चुके हैं।

अमृता अरोड़ा

amrita arora

कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसे में उन्होंने जल्दी बाजी में बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड शकील लड़क से शादी रचाई और कुछ दिन बाद ही उनके घर बच्चे का जन्म हो गया।

नताशा स्टेनकोविक

hardik pandya

मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांडे की पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक भी शादी के कुछ दिन बाद ही मां बन गई थी। कहा जाता है कि नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी, ऐसे में उन्होंने तुरंत शादी रचा ली और शादी के बाद ही इनके घर बेटे का जन्म हो गया।

कोंकणा सेन

hardik pandya

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कोकणा सेन ने रणवीर शौरी से शादी रचाई थी। शादी के 6 महीने बाद ही उनके बेटे का जन्म हो गया था। हालांकि साल 2020 में यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

Back to top button