बॉलीवुड

शादी के महज 4 महीने बाद ही जुड़वां बच्चों की मां बनी नयनतारा, शेयर की बेटों की खूबसूरत तस्वीरें

साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा मां बन गई है। उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। बता दें, इस बात की जानकारी उनके पति और मशहूर डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों के नाम का खुलासा भी किया। गौरतलब है कि एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश की शादी को केवल अभी 4 महीने हुए हैं। ऐसे में उनके घर में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दे दी है। वही फैंस भी इस न्यूज़ को सुनकर काफी खुश है।

nayantara

यूनिक है बच्चों का नाम
वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, विग्नेश और नयनतारा अपने दोनों बेटों के पैरों को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए विग्नेश ने लिखा कि, “नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हम खुश है कि हमें जुड़वा बच्चें हुए। हमारी सभी प्रार्थनाएं और पूर्वजों का आशीर्वाद हमारे पास 2 बच्चों के रूप में आए हैं। हमें हमारे उइरो और उलगाम के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। अब जिंदगी और भी खूबसूरत लग रही है। मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करता हूं और तुम तीनों से भी प्यार करता हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)


बता दें जैसे ही फैंस को ये गुडन्यूज मिली तो कपल को लगातार बधाई मिल रही है। हालांकि कई लोग सवाल कर रहे हैं कि, नयनतारा शादी के 4 महीने बाद ही मां कैसे बन गई? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कपल के यहां सरोगेसी से बेटों का जन्म हुआ है। बता दें, इस दौरान कपल ने अपने दोनों बेटों के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, उनके बेटों का नाम उइरो और उलगाम रखा है।

nayantara

शादी से पहले 5 साल तक किया डेट
गौरतलब है कि, नयनतारा और विग्नेश ने इसी साल जून में शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी सीक्रेट तरीके से हुई थी जिसमें केवल चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे। बता दें, विग्नेश शिवन साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर है जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है और ये दोनों करीब 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

nayantara

इसके बाद ही इस कपल ने शादी रचाने का फैसला किया। बता दें, नयनतारा ने शादी में अपने पति को बेशकीमती तोहफा भी दिया था। उन्होंने पति विग्नेश को करीब 20 करोड़ का बंगला गिफ्ट किया है, वही अपनी ननंद ऐश्वर्या को 30 गोल्ड ज्वेलरी भी गिफ्ट की है।

vignesh

शाहरुख़ संग दिखेगी नयनतारा
बात की जाए नयनतारा के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘जवान’ में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य किरदार में दिखेंगे। एटली के डायरेक्शन में बनने वाली यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।

Back to top button