राशिफल

Rashifal 10 October: इन 5 राशियों के लिए सोमवार का दिन रहेगा शुभ, सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि

हम आपको सोमवार 10 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 October 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके मन में जो भी इच्छाएँ चल रही है वह सभी इच्छाएँ आज पूर्ण होगी। मनोवांछित काम पूरे होंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार को विस्तार करने के लिए बेहतर समय है। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पैसों से संबंधित परेशानी भी खत्म होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों को इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स प्राप्त होंगे। आपको किसी न किसी बात की टेंशन हो सकती है। सहयोगी काम में मदद करेंगे। संतान की ओर से अच्‍छा समाचार मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्‍न रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन्दिर में गुड़ का दान करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग लाभ के चलते कंपनियों से अधिक माल न खरीदें क्योंकि ग्रहों की स्थितियां भविष्य में नुकसान कराने वाली दिख रही हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी में उलझे रहेंगे। व्‍यापार के निर्णय सोच समझकर लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप नया व्हीकल या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं। सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करने वालों का दिन संतोषजनक रहेगा। अनाज का व्यापार करने वालों को मुनाफा प्राप्त हो सकता है। पुरानी समस्याएं निपट जाएंगी। थोड़े सावधान रहें। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वभाव के प्रति सचेत रहें। काम-काज में बिजी रहेंगे। वाहन चलाते समय गति पर ध्यान रखें आपकी वजह से किसी को चोट पहुंच सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। खोया और रूका हुआ धन आज प्राप्त हो जाएगा। रोजगार से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही व्यापारिक यात्राएं सफल सिद्ध हो सकती हैं। विवाह संबंधित विषयों में परिवार का सहयोग मिलेगा। घर पर भी आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे। इससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी। जीवनसाथी आपकी भावना की कद्र नहीं करेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जो लोग त्वचा संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं उन्हें इस समय आराम मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सक्रिय राजनीति में भाग लेने के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रतिद्वंदी आपसे पीछे रह जाएंगे और धार्मिक कार्यों में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने की उम्मीद है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे और बुरे दोनों पक्षों के बारे में जान लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको व्यापार या दुकानदारी में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ पर ध्यान ज्यादा रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। संतान से भी धन लाभ के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। पैसे या संपत्ति निवेश की योजना को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्ययवृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। पार्टनर से कुछ कम सुख मिलेगा। कोई पुराना विवाद भी चलता रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप बेवजह विवाद करने से बचें। वैचारिक परिवर्तन होने से हल्कापन अनुभव करेंगे। संतान पक्ष से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नए कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। वाणी पर जरूर संय रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई समस्या चल रही है, तो उसका सौहार्दपूर्वक हल आपके पक्ष में संभव है। लंबे समय से चले आ रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका खर्चा बढ़ सकता है। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति पर व्यय हो सकता है। आप लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। दिन भर की सारी परेशानियां आज शाम को खत्म हो जाएंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिये अच्छा ऑफर आयेगा। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। किए गए अच्छे कामों की तारीफ हो सकती है। कुछ लोगों पर आप फालतू गुस्सा भी निकाल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें साथ ही छोटों के साथ भी नरमी से पेश आएं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आपका कोई खास काम टल भी सकता है। आज स्नानादि कर मंदिर में जाकर गीता पाठ करें। अपने मन की बात अपने साथियों से शेयर करके आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से अपना हर काम पूरा करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज निवेश का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है।

आपने Rashifal 10 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button