दिलचस्प

सगाई के बाद खुशी से पागल हुए कपल, किया ऐसा डांस देखते रह गए सारे मेहमान – Video

शादी और सगाई जैसे फंक्शन में अक्सर डांस की महफ़िल लगती है। रिश्तेदारों के अलावा कपल भी डांस करता है। आप ने भी अपनी शादी या सगाई में कई दूल्हा दुल्हन को डांस करता देखा होगा। लेकिन अधिकतर इनके डांस एवरेज ही होते हैं। ये बस मस्ती में डांस कर लेते हैं। लेकिन इनके डांस में वह टीवी और फिल्म के गानों वाला परफेक्शन नहीं दिखता है।

सगाई में कपल ने किया शानदार डांस

लेकिन आज हम आपको एक ऐसा डांस परफॉरमेंस दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आप दांतों तले उँगलियां चबा लेंगे। यह डांस वीडियो सगाई के बाद का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल को अपनी सगाई की बहुत खुशी है। ऐसे में इस खुशी को जाहीर करने के लिए वह डांस करना शुरू करता है। सभी को यही लगता है कि ये कोई सामान्य डांस होगा। लेकिन जब डांस शुरू होता है तो सभी की आंखें फटी की फटी रह जाती है।

यहां हैरत की बात ये होती है कि लड़की तो अच्छा डांस करती ही है, लेकिन सारी महफ़िल लड़का लूट ले जाता है। उसके डांस मूव्स भी कमाल के होते हैं। कपल पूरी एनर्जी के साथ डांस करता है। इनकी जोड़ी भी साथ डांस करते हुए बहुत क्यूट लगती है। कपल इस दौरान कई अलग-अलग गानों पर डांस करता है। इसमें हुस्न है सुहाना, दिल डूबा, इश्क तेरा तड़पावे, चुरा के दिल मेरा जैसे मशहूर गाने शामिल रहते हैं।

परफॉरमेंस देख दंग रह गए लोग

डांस के दौरान कपल के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखती है। दोनों अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस से मेहमानों का दिल जीत लेते हैं। अब इस कपल का डांस सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इस डांस को देख दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘पहली बार मैंने किसी शादी में इतना परफेक्ट डांस देखा है।’ फिर दूसरे ने कहा ‘सब वीडियो की इमेज देख लड़की का डांस देखने आए थे, लेकिन लड़के ने बाजी मार ली। वह लड़की से भी अच्छा नाचा।’

एक और शख्स कहता है ‘इन दोनों का डांस सच में शानदार है। इनकी कैमेस्ट्री देख यही लगता है कि दोनों एक दूजे के लिए बने हैं।’ एक बंदा लिखता है ‘इन दोनों को झलक दिखला जा शो में जाना चाहिए। दोनों ट्रॉफी जीत लाएंगे।’ बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें कपल का शानदार डांस वीडियो

वैसे आप लोगों को कपल का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button