राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 6 राशियों के लिए मां लक्ष्मी खोलेगी धन के दरवाजे, लाभ के हैं योग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

मेष राशि वाले कार्यक्षेत्र में धन लाभ के नये स्त्रोतों की तलाश करेंगे। किसी भरोसे अथवा विश्वास में नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा उनके परिणाम में गिरावट आ सकती है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में विस्तार की योजनाएं बनाई है, वो थोड़ी रुकावट के बाद दूर हो जाएंगी।

प्यार के विषय में : विवाहितों के लिए सप्ताह सामान्य है। प्रेमियों के लिए थोडा कठिन रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस कर रहे लोगों को नए संपर्कों से लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिलेगा। घर की जरूरतों के लिए घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है लेकिन अपनी जेब का खास ख्याल रखें। आपको जिम्मेदारियां बोझ प्रतीत होंगी, जिसकी वजह से क्रोध भी आ सकता है। ऑफिस में काम आपके पास काफी रहेगा इसलिए कोशिश करिए कि कार्य पेंडिंग न रहें, इसलिए कार्यों को पूर्ण करने पर अधिक फोकस करें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी।

करियर के विषय में : छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा परन्तु पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस हफ्ते आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में समय लग सकता है। व्यापारियों को छोटे निवेश करना आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा साथ ही साझेदारी में चल रहा काम फायदेमंद साबित होने वाला है। जल्दबाजी में अहम फैसले लेने से बचें। धनलाभ का योग बन रहा है। इससे मन प्रसन्न होगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित कार्य संपन्न होने की संभावना है।

प्यार के विषय में : आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह आनंदित रहने वाला है।

करियर के विषय में : बेरोजगारी दूर होकर संतुष्टि प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों में राहत रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

संतान से संबंधित किसी महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए। रुके काम थोड़ी कोशिश से ही पूरे हो जाएंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। पारिवारिक विवाद की स्थिति में अपने से बड़ों को जवाब न दें, क्योंकि विवाद बढ़ सकता है।

प्यार के विषय में : कोई प्रपोज कर सकता हैं, जवाब देने में जल्दबाजी न करें सोच समझ कर काम करें।

करियर के विषय में : बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को पैसा उधार न दें।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

सिंह राशि वाले अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तर्रार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी। ऑफिस में आज आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है विशेष रुप से बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। लापरवाही से बड़े अनुबंध छूट सकते हैं। संगीत, साहित्य, कला से संबंधित बिजनेस फायदेमंद रहेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय विपरीत रह सकता है।

करियर के विषय में : प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी बढ़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

व्यापारियों को मिले-जुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। यदि आप मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो ऑफिस की ओर से टारगेट का दबाव रहेगा। लोग आपकी भावनाओं का गलत और नाजायज फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि दिल की बजाए दिमाग से काम ले। व्यवसायिक गतिविधियों को गंभीरता से लें।

प्यार के विषय में : अविवाहित लव जोड़ों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातक काम का अधिक बोझ महसूस कर सकते है।

हेल्थ के विषय में : भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह दफ्तर के कार्यों में अधिकता रहेगी। समय पर काम पूरे करने का दबाव रहेगा। संतान की नौकरी या विवाह के लिए चिंतित हैं, तो इस संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है। यदि आपका कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो अभी इस ओर सतर्क ही रहें, ऐसा न हो की बात आपके हाथ से निकल जाएं। यदि किसी को पैसा उधार दिया तो वापस मिलने की उम्मीद नहीं लग रही।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह नए सम्बन्धों को सोच-समझकर ही बनायें।

करियर के विषय में : व्‍यवसाय निरंतर प्रगति करेगा। आर्थिक पक्ष आपके अनुकूल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : अच्छी सेहत का साथ मिलेगा। मन में उत्साह बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप ऊर्जा व जोश से भरपूर रहेंगे। रुके हुए काम शीघ्र पूर्ण होंगे। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। घर और बाहर दोनों जगहों पर सहयोगी वातावरण मिलेगा। पैसों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। धार्मिक पुस्तक पढ़ें इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप सकारात्मकता का भी अनुभव करेंगे। परिवार के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : किसी भी परिस्थिति में अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका सामना किसी ईर्ष्यालु स्वभाव के व्यक्ति से होगा। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है, साथ ही अपना व्यवहार भी संतुलित रखना होगा। परिवार में कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। कोई महत्‍वपूर्ण सूचना या संदेश मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल वातावरण रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : आपसी प्रेम और तालमेल बेहतरीन रहेगा। प्रेमी के साथ समय बीतेगा।

करियर के विषय में : आपकी नौकरी और व्यवसाय में चीजें बेहतरीन होंगी।

हेल्थ के विषय में : बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। बॉस की ओर से आपको खूब तारीफें मिलेंगी। व्यापारिक शत्रुओं के कारण कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा से भी आपको लाभ होगा। नवीन कार्यों के प्रति आपकी प्रवृत्ति और योजनाएं बनेंगी। अनावश्यक खर्चे आने से आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

हेल्थ के विषय में : शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे। सुबह उठकर हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा रहने के आसार है। नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा विलंब होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव का स्वागत होगा। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको कोई बेहतरीन सलाह मिल सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है।

करियर के विषय में : छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में फ़ायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह कुछ लोगों को पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वालों को इस सप्ताह फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है। वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। आयात-निर्यात करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। समाज सेवा तथा लोक कल्याणकारी कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में सुख मिलेगा। पार्टनर आपको समय देगा।

करियर के विषय में : व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत नाजुक रहेगी। आपको डॉक्टर के पास चैक-अप कराने जाना पड़ सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button