राशिफल

Rashifal 9 October: सूर्यदेव की कृपा से आज 4 राशियों के जीवन के सभी विघ्नों का होगा अंत, पढ़ें

हम आपको रविवार 9 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 October 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका रोमांच अपने चरम पर रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के दिमाग में कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग प्लान आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। व्यवसाय और राजनीति में आप पिछले गलतफहमी को दूर करने में सक्षम होंगे। व्यावसायिक वर्ग महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आलस्य से बचें और जो भी लंबित काम है उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्य से काम लेना होगा। ऑफिस या फील्ड में सावधान रहना होगा। किसी से अनबन हो सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए आनंद दायक रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में फिर से वही जोश और उत्साह चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान दें। आपको अपने प्रिय की पसंद नापसंद का भी ख्याल रखना चाहिए। गरीबों में वस्त्रों का दान करें। छोटे कारोबारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। आपका सकारात्मक नजरिया आपके जीवन की बहुत सारी समस्याओं को खत्म कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। कोई पुरानी बिजनेस डील अचानक लाभ दिलायेगी। आप किसी सामाजिक संस्था के काम में अपना सहयोग देंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। कई तरह की जिम्मेदारियां आप पर हो सकती हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह व्यक्ति उसे वापस कर देगा। किसी घरेलू काम को पूरा करने के लिये परिवारवालों के साथ बात करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई अप्रत्याशित लेकिन सुखद घटना आपके साथ घट सकती है। कुछ छोटी-छोटी बातें परेशान कर सकती हैं। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अपने काम और मेहनत को लेकर कोताही नहीं बरतें और अच्छे समय का इंतजार करें। स्त्री का स्नेह और सहयोग मिलेगा। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सरकारी कार्यों में लाभ होगा। दिन मिलाजुला रहने वाला है। भावुकता को अपने ऊपर अधिक हावी नहीं होने दें। आर्थिक क्षेत्र में कुछ चुनौती आ सकती है हालांकि जल्द ही हालात बदलेंगे। किसी तरह की कोई समस्या नहीं है इसलिए अपनी उर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहें। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

shree ram and surya dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आप के लिए चिंता का विषय हो सकती है। व्यापार में उन्नति के साथ पद व गरिमा में वृद्धि होगी। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के बाद निर्णय लें। आपका साथी आपको अपनेपन का एहसास कराएगा और इससे आप लोगों के संबंध सुधर सकते हैं। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आपका सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। सरकार या उच्च अधिकारियो से अच्छे समर्थन की उम्मीद न करें। लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र और घर के सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। राजकीय कार्य ठीक तरह से निबटेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज संचार साधनों से फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। ऑफिशियल कार्यों को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है। वहीं किसी अच्छी और प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी का अवसर प्राप्त होने की संभावना है। दूध का कारोबार करने वालों को लाभ मिलेगा। आपकी किस्मत हीरे मोती से भी तेज चमकने वाली है। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नए व्यापार की शुरुआत ना करें। व्‍यवसाय में हानि के योग हैं। कानूनी मामलों में सभी फैसले आपके पक्ष में आएंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। खर्च पूर्ति के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिश्रम व मेहनत से धन लाभ के रास्‍ते खुलेंगे। मित्रजन पूर्ण सहयोग करेंगे। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। आय में कमी होगी। कोई बात या बयान आपको परेशानी में डाल सकता है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मित्रों का साथ रहेगा। आय के नवीन स्रोत खुलेंगे। कामकाज के बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कोई फैसला सिर्फ अपनी कल्पना के आधार पर न करें। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रेम में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा। आज काम जल्दी पूर्ण न होने पर भी आप न तो हिम्मत हारने वाले हैं और न ही थकने वाले। अपने शौक को विकसित करने के लिए यह एक अच्छा समय है। पारिवारिक सुख सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी होगी। पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी।

आपने Rashifal 9 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button