दिलचस्प

नई नवेली दुल्हन को चढ़ा डांस का बुखार, चोरी-चुपके छत पर लगाए ठुमके, लीक हो गया Video

डांस माइन्ड को रीलैक्स करने का सबसे अच्छा तरीका होता है। आप खुद डांस करें या किसी को नाचता हुआ देख लें, दोनों ही सिचूऐशन में आपके दिमाग को शांति और खुशी मिलती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो सबसे अधिक वायरल होते हैं। आप ने भी की जावान लड़कियों और लड़कों को नाचते देखा होगा। फिर बूढ़े और बच्चे भी नाचने में पीछे नहीं रहते हैं। हालांकि इन सभी में दुल्हन और भाभी का डांस सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

जब छत पर नाची नई नवेली दुल्हन

आज हम आपको नई नवेली दुल्हन का शानदार डांस दिखाने जा रहे हैं। यह डांस दुल्हन ने अपने घर की छत पर किया है। इस डांस की खास बात ये है कि दुल्हन ने नाचते हुए अपनी मर्यादा का भी पूरा ख्याल रखा। उसने साड़ी में डांस किया और साथ ही पूरे समय सिर पर घूंघट लिए रखा।

दुल्हन ने हरियाणवी गाने ‘राज्जी बोल जा’ पर डांस किया। इस दौरान उसने जबरदस्त ठुमके लगाए। दुल्हन के डांस मूव्स देख लोगों को बड़ा मजा आया। कुछ ने तो ये तक बोल दिया कि भाभी को बॉलीवुड में ट्राय करना चाहिए। वहीं कुछ ने भाभी के डांस की तुलना हरियाणा की बेस्ट डांसर सपना चौधरी से कर डाली।

घूंघट में डांस देख लोग हुए दीवाने

भाभी का यह डांस वीडियो KNJ Beats Dance नाम के यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है। वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘वाह भाभी ने तो जबरदस्त डांस किया।’ फिर दूसरे ने कहा ‘आप छत पर क्यों डांस कर रही हैं? ससुराल वाले घर में नाचने नहीं देते क्या?’ एक और बंदा कहता है ‘आप ने घूंघट में कैसे डांस कर लिया। मेरी बीवी को घूंघट और साड़ी में ठीक से चल भी नहीं पाती है।’ बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें छत पर दुल्हन का डांस

पहले भी सामने आए ऐसे वीडियो

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब छत पर किसी भाभी या दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ हो। इसके पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। जैसे इस दूसरे वीडियो में नई नवेली दुल्हन जब छत पर ठुमके लगाती है तो आसपड़ोसी भी भीड़ लगाकर नजारा देखने लगते हैं।

वैसे आपको इन नई नवेली दुल्हनों का डांस कैसा लगा ?

Back to top button