बॉलीवुड

फिर बेटी की तस्वीर लेने पर तिलमिलाई अनुष्का शर्मा, फैंस ने भी लगा दी क्लास : Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही उसे पैपराजी से दूर रखने की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों जब अनुष्का और विराट की बेटी वामिका की कुछ तस्वीरें सामने आई थी तो एक्ट्रेस इस पर भड़क उठी थी। वहीं विराट कोहली ने भी बेटी की तस्वीर ना लेने की हिदायत दी थी।

anushka sharma

अब इसी बीच एक बार फिर अनुष्का शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी पर गुस्सा निकालते हुए नजर आ रही है। इस दौरान पैपराजी उनकी बेटी वामिका की तस्वीर ले रहे थे। ऐसे में अनुष्का एक बार फिर भड़कती हुई दिखी।

पति और बेटी संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई अनुष्का

दरअसल, विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलकर मुंबई वापस लौट आए हैं। इसी दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैसे ही फैंस और मीडिया वालों की नजर अनुष्का और विराट पर पड़ी तो वे उनकी तस्वीरें लेने लगे। इसी बीच अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी थी। जब कुछ पैपराजी वामिका की तस्वीर लेने लगे तो एक्ट्रेस उन पर भड़क उठी।

anushka sharma

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा हाथों से इशारें करते हुए कहती है कि, बेबी की फोटो क्यों ले रहे हैं? वहीं अनुष्का के साथ चल रहे स्टाफ भी कह रहे हैं कि वे बेबी का वीडियो न बनाएं। इस पर पैपराजी ने उनसे कहा कि, “बेबी का नहीं ले रहे हैं।” लेकिन फिर भी अनुष्का इस दौरान नाराज दिखी। ऐसे में फैंस को उनका ये अंदाज बिलकुल पसंद नहीं आया।

इस वीडियो को देखते ही फैंस भी भड़क उठे। एक यूजर ने अनुष्का को ट्रोल करते हुए लिखा कि, “किसी को भी उनकी बेटी को नहीं देखना है, न ही उसकी फोटो ही देखनी है। उन्हें जबरदस्त ऐटिट्यूड है।” वहीं एक ने लिखा कि, “इतने नखरे क्यों हैं, है तो इंसान ही। अल्लू अर्जुन को देख लो, लाइन में लगकर दर्शन किया है गोल्डन टेंपल में।” एक ने कहा कि, इनका फोटो लेना बंद कर दो। भाई अभी मूवी आएगी इनकी, मत देखना, फुल ऐटिट्यूड है। वहीं एक ने कहा कि “इसको बहुत ही ज्यादा अकड़ आई है, इसका घमंड उतारना जरूरी है।”

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं था जब अनुष्का शर्मा ने बेटी की तस्वीर लेने पर आपत्ति जताई है। वह वामिका का जन्म के बाद से ही नहीं चाहती कि कोई भी उनकी बेटी की तस्वीर ले। इसके पीछे का कारण अनुष्का विराट ने बताते हुए कहा था कि अभी उनकी बेटी को वह इन सब चीजों में इंवॉल्व नहीं करेंगे। जब वह बड़ी हो जाएगी तो अपने आप मीडिया और पैपराजी को समझने लगेगी।

anushka sharma

अनुष्का के खाते में है ये फ़िल्में

बात की जाए अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में हैं। अनुष्का इस फिल्म के लिए जोरों शोरों से तैयारी में जुटी हुई है। इसके अलावा अनुष्का के पास फिल्म ‘कनाडा’ भी है जिसमें वह अहम भूमिका में दिखाई देंगी। ऐसे में उनके फैंस उनकी फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित है।

anushka sharma

Back to top button