समाचार

विशाल गैंडे के ऊपर चढ़ गया ट्रक, हुआ बुरी तरह घायल, फिर मुख्यमंत्री ने जो किया वह दिल जीत लेगा

हम इंसान कभी कभी बहुत स्वार्थी हो जाते हैं। अपने फायदे के लिए बेजूबान जानवरों की जगह पर कब्जा कर लेते हैं। जंगलों में से होकर कई रोड गुजरते हैं। इसका खामियाजा यहां के जानवरों को भुगतना पड़ता है। आए दिन कोई ना कोई जानवर इन लापरवाह वाहन चालकों की चपेट में आकर घायल होता है या मर जाता है। ऐसा ही एक दुखद वीडियो असम से सामने आया है।

गैंडे और ट्रक की हुई टक्कर

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गैंडे (Rhino) और ट्रक की भिड़त का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद असम के मुख्यमंत्री (Chief Minister) हिमंत बिस्व सरमा (Himant Biswa Sarma) ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ट्रक गैंडे को टक्कर मार देता है। फिर जो होता है वह बड़ा दुखद नजारा है।

दरअसल गैंडा सड़क पार कर रहा होता है, तभी वहाँ से एक बड़ा ट्रक आ जाता है। वह गैंडे को टक्कर मार देता है। गैंडा ट्रक के पिछले टायर में आ जाता है। इससे उसे चोट लगती है। फिर वह लड़खड़ाता हुआ जंगल की तरफ चला जाता है। इस वीडियो को असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने साझा किया और पूरी घटना बताई।

मुख्यमंत्री ने शेयर किया वीडियो

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि गैंडे हमारे खास दोस्त हैं और हम उनकी जगह पर किसी भी उल्लंघन की इजाजत नहीं देते हैं। हमने हल्दीबाड़ी में घायल हुए गैंडे को बचा लिया है। वहीं जिम्मेवार वाहन चालक पर जुर्माना भी ठोका गया है। काजीरंगा में जानवरों को बचाने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है। हम 32 किलोमीटर के खास एलिवेटेड कॉरिडोर भी कार्य कर रहे हैं।


असम (Assam) के काजीरंगा (Kajiranga) के हल्दीबाड़ी में हुआ यह हादसा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग भी जानवरों की इस हालत को देख दुख व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी बढ़ती आबादी के चलते इन जानवरों को बहुत कुछ सहना पड़ रहा है। उनके घर तबाह हो रहे हैं। जंगली जानवरों को बहुत दिक्कत हो रही है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button