बॉलीवुड

Pics: प्रेग्नेंट बीवी को छोड़ इस हसीना संग पोज देते दिखे रणबीर, लोग बोले- आलिया के साथ बुरा हुआ

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके मीडिया में छाए रहने की दो खास वजहें हैं। पहली उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र है। वहीं दूसरी दोनों इस साल मम्मी पापा बनने वाले हैं। कपल ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। शादी को महज दो से तीन महीने ही हुए थे कि आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया।

आलिया को छोड़ इस हसीना संग दुर्गा पूजा में पहुंचे रणबीर

रणबीर और आलिया के आने वाले बेबी को लेकर फैंस में बड़ा उत्साह है। वहीं आलिया भी आए दिन अपना बेबी बंप लिए इधर उधर घूमती दिख जाती है। आलिया और रणबीर अक्सर हर जगह साथ दिखाई देते हैं। अपनी प्रेग्नेंट बीवी का ख्याल रखने में भी रणबीर कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन हाल ही में रणबीर ने अपनी गर्भवती पत्नी यानि आलिया को छोड़ दिया और एक बंगाली हसीना संग दिखाई दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Buzz (@bollytellybuzz)

दरअसल रणबीर हाल ही में माता रानी के एक पंडाल में पहुंचे। यहां वे दुर्गा पूजा में शामिल होने आए थे। इस दौरान उनके साथ आलिया भट्ट नजर नहीं आई। बल्कि ब्रह्मास्त्र की विलेन यानि मौनी रॉय दिखाई दी। मौनी के अलावा ब्रह्मास्त्र फिल्म के निर्देशक आयान मुखर्जी भी वहाँ मौजूद थे। इन सभी ने दुर्गा पूजा में भाग लिया और मां के दर्शन किए।

एथनिक लुक ने जीत फैंस का दिल

इस ‘ब्रह्मास्त्र’ रियूनियन को जहां फैंस ने खूब पसंद किया तो वहीं एक चीज की कमी भी महसूस हुई। जी हाँ हम यहां आलिया भट्ट की बात कर रहे हैं। फैंस ने आलिया भट्ट को इस दौरान काफी मिस किया। दुर्गा पूजा में रणबीर कपूर व्हाइट एथनिक लुक में दिखाई दिए। वहीं मौनी रॉय सफेद रंग की ऑर्गेंजा साड़ी और हैवी नेकलेस में दिखाई दी। दूसरी तरफ फिल्म मेकर आयान मुखर्जी मरून कुर्ता पहने नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

दिलचस्प बात ये है कि शादी के बाद यह रणबीर और मौनी दोनों की ही पहली दुर्गा पूजा है। बताते चलें कि मौनी ने भी इसी साल दुबई के बिजनेसमैन सूरज नमबियार से शादी की थी। शादी के बाद से वे भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने ब्रह्मास्त्र फिल्म में एक विलेन का रोल किया है। उनके काम को काफी सराहा जा रहा है। वैसे वे इसके पहले नागिन में भी इस तरह का रोल कर चुकी थी।

ये है आगामी फिल्में

काम की बात करें तो रणबीर जल्द ही ‘एनिमल’ नाम की एक फिल्म में नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वंगा की सी फिल्म में रणबीर के अपोजिट साउथ की खूबसूरत हसीना राश्मिका मंदाना और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिती चौपड़ा भी दिखाई देंगी। दूसरी तरफ आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इसमें उनके हीरो रणवीर सिंह है।

Back to top button