बॉलीवुड

जैकलीन के प्यार में साजिद खान ने एक्ट्रेस पर लगा दी थी पाबंदियां, दर्दनाक था Love Story का अंत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस-16’ का आगाज हो चुका है। इस शो में कई सितारों ने दस्तक दी। इन्हीं में से एक जाने-माने डायरेक्टर साजिद खान का नाम भी शामिल है। बता दें, साजिद खान काफी लंबे समय से गायब थे। अब वह बिग बॉस-16 में दस्तक देकर सुर्खियां लूट रहे हैं। बता दें, साजिद खान का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब उन्होंने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस को डेट किया। हालांकि कुछ दिन बाद इनका ब्रेकअप हो गया। तो आइए जानते हैं जैकलीन फर्नांडीज और साजिद खान के ब्रेकअप की कहानी।

 sajid khan

जैकलीन के करियर में साजिद ने दिया साथ
दरअसल, जब जैकलिन फर्नांडीस अपने करियर की शुरुआत कर रही थी तभी उन्होंने साजिद खान को डेट किया था। कहा जाता है कि जैकलीन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में जमाने के लिए साजिद खान ने उनका काफी साथ दिया था। बता दें, जैकलिन फर्नांडीस साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स बनी थी। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलादीन’ से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उनकी पहली फिल्म कोई खास नहीं चली। इसी बीच खुलासा हुआ कि जैकलिन और डायरेक्टर साजिद खान एक दूसरे को डेट कर रहे है।

 sajid khan

रिपोर्ट की माने तो साजिद खान से पहले जैकलिन फर्नांडीस ने प्रिंस शेख हसन को डेट किया था। लेकिन साल 2011 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि प्रिंस शेख हसन को साजिद खान और जैकलिन के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। ऐसे में वह जैकलिन से अलग हो गए।

 sajid khan

इस कारण टूटा साजिद और जैकलीन का रिश्ता
वहीं फिल्म ‘हाउसफुल’ के दौरान साजिद और जैकलीन में ज्यादा नजदीकियां बढ़ने लगी। कहा जाता है कि साजिद जैकलिन से दूर रहना पसंद नहीं करते थे, ऐसे में कई बार उन्होंने जैकलिन पर पाबंदी भी लगा दी थी। इसके अलावा साजिद खान हमेशा एक्ट्रेस को छोटे कपड़े पहनने पर भी रोका टोका करते थे।

 sajid khan

धीरे धीरे जैकलिन साजिद के इस तरह के बर्ताव से चिढ़ने लगी और साल 2013 में इन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया। जब जैकलिन साजिद खान से अलग हो गई तो उन्होंने कहा था कि वह काफी सपोर्ट है और हमेशा सही सलाह देते हैं, लेकिन उनकी पाबंदी की वजह से उन्होंने दूर होना ठीक समझा। हालांकि आज भी वह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। बता दें साजिद खान के अलावा जैकलीन का नाम सलमान खान और ठग सुकेश चंद्रशेखर समेत अन्य सेलेब्स के साथ भी जुड़ चुका है।

Jacqueline Fernandez

इन फिल्मों में नजर आएंगी जैकलीन
बात की जाए जैकलीन की फिल्मों के बारे में तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में देखा गया था। बता दें, जैकलीन के पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार है जिसमें ‘सर्कस’ और ‘राम सेतु’ शामिल है। सर्कस में वह रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े जैसे सितारों को दिखाई देंगी। जबकि राम सेतु में वह अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा के साथ नजर आएंगी।

 sajid khan

Back to top button