Viral

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों का जबरदस्त गरबा, वीडियो देख ख़ुशी से झूमे लोग

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। ऐसे में देश भर में नवरात्रि का जश्न देखने को मिल रहा है। जैसा कि, हर किसी में नवरात्रि के बीच गरबे और डांडिया को लेकर गजब ही उत्साह देखने को मिलता है। लोग मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। जगहों जगहों पर मूर्तियां स्थापित की गई है। इसी बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों के एक समूह ने जमकर गरबा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bengaluru airport

जी हां… नवरात्रि के इस पावन पर्व में पब्लिक प्लेस पर भी लोग गरबा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी दिखा जिसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं और बच्चों का ग्रुप जमकर डांस कर रहा है। वही बैकग्राउंड में म्यूजिक की धुन चल रही है जिस पर समूह गरबा करता हुआ नजर आया।

बता दे आसपास खड़े लोगों ने भी इस गरबे को लुफ्त उठाया और कई यात्री यहां पर झूमते हुए नजर आए। एक शख्स को इस पूरे क्षण का वीडियो बनाते हुए भी देखा जा सकता है। यहां खड़े लोग उत्साहित दिखे। इस वीडियो को ट्विटर यूजर दिव्या पुत्रेवु के द्वारा शेयर किया गया है जिन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “बस उन पर भरोसा करें जब वे कहते हैं कि बेंगलुरु में कुछ भी हो सकता है! @BLRAirport पर मेरा @peakbengaluru पल फिर से था। कर्मचारियों द्वारा क्रेजी इवेंट! यात्रियों को सिर्फ गरबा खेलने के लिए इकट्ठा होते देखना बहुत अच्छा है”


इसके अलावा इस खूबसूरत वीडियो को बेंगलुरु एयरपोर्ट के एक ऑफिसर ने भी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि, “नमस्कार, इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए धन्यवाद। बीएलआर एयरपोर्ट अपने यात्रियों को हमेशा महान क्षण उपलब्ध कराने का प्रयास करता रहता है। यात्री भी हमारे प्रयास की तारीफ करते हैं।” बता दे जैसे ही लोगों ने ये वीडियो देखा तो उन्होंने भी मजेदार कमेंट किए।

bengaluru airport

एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “बेंगलुरु ऐसा सांचा है, जहां कई संस्कृतियां एक साथ पिघलती हैं और उस सांचे में ढलती हैं। एक अन्य ने लिखा कि, “यहां कुछ भी हो सकता है और इसी लिए हम बेंगलुरू से प्यार करते हैं” एक शख्स ने लिखा, “लव द वाइब्स!” इसके अलावा भी कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स कर अपना अपना प्यार जताया। बता दें इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। बता दें इससे पहले मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें भी महिलाओं के एक समूह ने शानदार गरबा किया था।

Back to top button