बॉलीवुड

जब ऑफस्क्रीन उड़ी इन जोड़ियों के रोमांस की खबरें, सच्चाई जान टूटा फैंस का दिल 

सुनहरे पर्दे पर नजर आने वाली जोड़ियों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती है। पर्दे पर पसंद करने के साथ-साथ फैंस इन्हें असल जिंदगी में भी एक दूसरे के साथ काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि कई बार इनके डेटिंग की खबरें भी आने लगती हैं। इन दिनों टीवी दुनिया का पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से पॉपुलर भी अभिनेत्री आयशा सिंह और अभिनेता सिद्धार्थ बोडके की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि ऐसा नहीं है।

दोनों ही कलाकारों ने इसे केवल अफवाह मात्र बताया। बता दे ये कोई पहले जोड़ी नहीं है जिनकी डेटिंग की खबरें उड़ चुकी है। इससे पहले भी कई जोड़ियों के डेटिंग की खबरें सामने आ चुकी है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान
टीवी सीरियल ‘इमली’ में नजर आने वाली अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान को एक साथ काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में बीते कई दिनों से ये दोनों अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि ये दोनों अपने अफेयर की खबरों को नकार चुके हैं।

मोहिना कुमारी और ऋषि देव
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस मोहना कुमारी सिंह का नाम अभिनेता ऋषि देव के साथ जुड़ा था। यह दोनों नक्श और कीर्ति के रोल में नजर आए थे। इनकी जोड़ी को असल जिंदगी में लोग काफी पसंद करने लगे थे। कहा जा रहा था कि, ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि मोहिना की शादी हो चुकी है।

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के जरिए घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी सबसे पॉपुलर है। इस जोड़ी को जब भी देखा जाता है तो लोग इनके डेटिंग की बातें करते हैं। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने अफेयर पर कोई बात नहीं की। बता दें नायरा और कार्तिक के रोल में इन दो सितारों को जबरदस्त सफलता हासिल हुई है।

mohina kumari

शहीर शेख और एरिका
शहीर शेख और एरिका ने टीवी सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में काम किया था। इस शो में इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया और निजी जिंदगी में भी फैंस इन्हें पसंद करने लगे थे। कई बार उनके डेटिंग की खबरें भी सामने आ चुकी हालांकि शहीर शेख शादीशुदा है। वही एक्ट्रेस ने भी शहीर को केवल अपना अच्छा दोस्त ही बताया।

प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा
ये जोड़ी भी बहुत मशहूर है। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के जरिए इस जोड़ी को सफलता हाथ लगी। बता दें, फैंस असल जिंदगी में समझने लगे थे कि, ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि प्रणाली और हर्षद कई बार इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि, रियल लाइफ में उन दोनों के बीच कुछ नहीं है। वे केवल एक दूसरे के अच्छे दोस्त है।

pranali and harshad

अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर
बता दें, टीवी सीरियल ‘उडारियां’ में नजर आने वाले अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। अब यह दोनों बतौर कपल बिग बॉस 16 में भी जा रहे हैं। ऐसे में फैंस इन्हें एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ankit gupta

Back to top button