बॉलीवुड

बिग बॉस-10 की ट्रॉफी जीतकर रातोंरात सुपरस्टार बने थे मनवीर, अब खेती-बाड़ी कर काट रहे ज़िन्दगी

सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस’ के जरिए कई लोगों की किस्मत चमकी है। इस शो में नजर आने के बाद ज्यादातर लोग लाइमलाइट में रहे तो वहीं कई लोगों के करियर में चार चांद लग गए। गौरतलब है कि शहनाज गिल, रुबीना दिलैक, शिल्पा शिंदे, दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला जैसे कई कलाकारों ने बिग बॉस में आने के बाद एक बड़ा मुकाम हासिल किया। लेकिन कुछ सेलिब्रिटी ऐसे भी है जो विनर बनने के बाद गुमनामी की जिंदगी जीने लगे।

इन्हीं में से एक हरियाणा के मनवीर गुर्जर हैं जिन्होंने बिग बॉस सीजन 10 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। लेकिन अब वह अब वह गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। तो आइए जानते हैं मनवीर अब क्या करते हैं?

manveer gurjar

बिग बॉस का विनर बनते ही छा गए थे मनवीर
बता दें, जब मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस सीजन 10 में कंटेंस्टेंट के रूप में एंट्री की थी तो उन्हें कोई नहीं जानता था। लेकिन धीरे धीरे मनवीर की फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ। उनके लुक्स पर लड़कियां मरने लगी। वहीं उनके गेम खेलने के तरीके ने हर किसी को इंप्रेस कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान भी उनकी कई बार तारीफ करते नजर आए।

manveer gurjar

अंत में मनवीर बिग बॉस 10 की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहे। ट्रॉफी को हासिल करने के बाद मनवीर कई दिनों तक लाइमलाइट में रहे। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया। इसके अलावा वह टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की पार्टियों तक में शामिल हुए।

manveer gurjar

इस दौरान मनवीर का नाम जानी मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी के साथ भी जुड़ा। हालांकि दोनों ने इन सब बातों को ऑफर मात्र बताया। बस इसके कुछ दिन बाद ही मनवीर इंडस्ट्री से गायब हो गए और ना ही वह सोशल मीडिया पर दिखाई दिए।

गाँव में रहकर ये काम कर रहे मनवीर
बता दें, एक ऐसा भी समय था जब मनवीर गुर्जर टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वह हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी पोस्ट और निजी जिंदगी के बारे में खुलासे करते रहते थे। लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहते। उनकी आखिरी पोस्ट 2021 फरवरी की है।


रिपोर्ट की मानें तो मनवीर टीवी इंडस्ट्री से दूर हरियाणा में अपनी डेरी फॉर्म चलाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे जिसमें वह खेती के काम करते हुए नजर आए थे। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि मनवीर को चकाचौंध से भरी इंडस्ट्री कोई ख़ास पसंद नहीं आई। ऐसे में उन्होंने इसे छोड़कर अपनी देसी जिंदगी जीने का फैसला किया।

Back to top button