बॉलीवुड

ऐश्वर्या को न्यूड सीन देने को फोर्स कर रहा था जर्नलिस्ट, Video में देखें फिर ऐश ने क्या किया

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड और हॉलिवुड दोनों जगह अपना परचम लहरा चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकी ऐश्वर्या दुनियाभर में अपनी असीम सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। ऐश्वर्या ने अपनी लाइफ में पैसा और शोहरत दोनों खूब कमाई। इसके साथ ही उन्होंने अपने लिए इज्जत भी कमाई है। वह बाकी अभिनेत्रियों से अलग है। उनमें एक फैमिली वैल्यू है। वह अपने कल्चर से जमीनी रूप से जुड़ी हैं।

aishwarya

ऐश्वर्या वर्तमान में बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित खानदान बच्चन परिवार की बहू है। उन्होंने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी। शादी के बाद से ऐश्वर्या और भी ज्यादा संस्कारी हो गई। ऐश्वर्या को लोग ब्यूटी विद ब्रेन भी कहते हैं। उन्हें अपना करियर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कभी न्यूडीटी का सहारा नहीं लेना पड़ा।

जब जर्नलिस्ट ने पूछा न्यूडीटी पर पर्सनल सवाल

आप ने देखा होगा कि आजकल कई अभिनेत्रियां न्यूड होकर रातोंरात फेमस हो जाती हैं। और यदि उन्हें कोई हॉलिवुड फिल्म का ऑफर मिल जाए तो वह अपने सारे कपड़े उतारने में देरी नहीं करती हैं। लेकिन ऐश्वर्या के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह अपने हुनर पर अधिक विश्वास रखती हैं। यही वजह है कि उन्होंने आजतक ऑनस्क्रीन कोई न्यूड सीन नहीं दिया।

वैसे एक बार एक इंटरव्यू में जर्नलिस्ट को उनसे न्यूड सीन का सवाल पूछना महंगा पड़ गया था। तब ऐश्वर्या ने उस जर्नलिस्ट को ऐसा करारा जवाब दिया था कि उसकी बोलती बंद हो गई थी। यह मामला 2009 का है। जब ऐश्वर्या Cannes International Film Festival में गई थी। यहां एक फ्रेंच जर्नलिस्ट उनका इंटरव्यू ले रहा था। इस दौरान वह ऐश से बड़े अजीब और निजी सवाल पूछने लगा।

ऐश्वर्या के जवाब ने बंद कर दी बोलती

इस फ्रेंच जर्नलिस्ट ने ऐश्वर्या से पूछा कि क्या वे कभी स्क्रीन पर न्यूड सीन देंगी? ऐश्वर्या को जर्नलिस्ट का ये सवाल अच्छा नहीं लगा। हालांकि ऐश्वर्या ने इसका जवाब शांत होकर दिया और कहा ‘मैंने आज तक कोई न्यूड सीन नहीं दिया। और मेरा भविष्य में ऐसा कोई प्लान भी नहीं है।’

aishwarya rai

अब ऐश्वर्या ने साफ-साफ अपना जवाब दे दिया था। लेकिन जर्नलिस्ट को चेन नहीं पड़ा। वह फिर से उसी सवाल को रिपिट करने लगा ‘क्या आप ऑनस्क्रीन न्यूड होना पसंद करेंगी?’ इस पर ऐश्वर्या का दिमाग ठनका। फिर उन्होंने जर्नलिस्ट को करारा जवाब देकर चुप करवा दिया।

ऐश्वर्या ने कैमरामैन की तरफ देखा और जोर से कहा ‘मुझे ऐसा लग रहा है जैसे में अपने गायनिक (स्त्री रोग विशेषज्ञ) से बात कर रही हूं। कौन है ये इंसान? भाई तुम एक जर्नलिस्ट हो। तो उसी से संबंधित सवाल पूछो।’

यहां देखें वीडियो:

ऐश्वर्या के इस जवाब ने साबित कर दिया कि वे सच में ब्यूटी विद ब्रेन है। एक बार कपिल शर्मा के शो पर भी ऐश्वर्या की हाजिर जवाबी ने सबका दिल जीत लिया था। दर्शकों में से किसी ने पूछा था ‘ब्यूटी विथ ब्रेन होता है, हैंडसम विद ब्रेन क्यों नहीं होता?’ इस पर ऐश्वर्या ने तपाक से कहा था ‘अभिषेक बच्चन का नाम सुना है?’

वैसे आपको ऐश्वर्या की ये करारे जवाब कैसे लगे हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button