बॉलीवुड

जब एक रात के 10 करोड़ रुपए लेने पर बदनाम हुई ऐश्वर्या राय, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हर किसी की फेवरेट हैं। उनकी सुंदरता के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब रहता है। इसलिए कुछ बड़े और रईस लोग उन्हें अपनी पार्टी में इन्वाइट भी करते हैं। वैसे तो ऐश्वर्या का बड़े लोगों जैसे अंबानी इत्यादि की पार्टी में शामिल होना बड़ी आम बात है। लेकिन एक बार उनके ऊपर पाकिस्तान की सीक्रेट वीआईपी पार्टी में शामिल होने का आरोप लगा था।

10 करोड़ के बदले पाकिस्तान में नाची थी ऐश्वर्या?

यह मामला 2008 का है। तब आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति हुआ करते थे। वह ऐश्वर्या के बहुत बड़े फैन थे। कहा जाता है कि ऐश्वर्या ने कथिततौर पाकिस्तान के एक सीक्रेट वीआईपी इवेंट में एक रात के लिए परफॉर्म किया था। उन्हें इसका बुलावा खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी ने कथित रूप से दिया था। इसके बड़े उन्होंने ऐश्वर्या को 10 करोड़ रुपए भी ऑफर किए थे।

इस मामले को लेकर पाकिस्तान के पोलिटिकल एनालिस्ट डॉ. शाहिद मसूद का एक वीडियो बड़ा वायरल हुआ था। इसी वीडियो में उन्होंने ऐश्वर्या पर इस तरह के आरोप लगाए थे। मसूद ने कथिततौर पर अपने वीडियो में दावा किया था कि जरदारी की पार्टी में कई फेमस लोग शामिल हुए थे। इनमें भारत की हीरोइन ऐश्वर्या राय भी शामिल थी। ऐश्वर्या ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन में डांस परफॉर्मेंस की थी। उस दौरान मसूद GNN चैनल पर एक शो को होस्ट किया करते थे। तभी उन्होंने इस घटना की जानकारी दी थी।

एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

अब सवाल ये उठता है कि क्या ऐश्वर्या ने सच में 10 करोड़ रुपए के लिए पाकिस्तान की इस सीक्रेट पार्टी में परफॉर्म किया था? अब इस दावे की सच्चाई बताने के लिए अभी तक सामने ना तो कोई सबूत आया है और ना ही किसी असली गवाह ने इसका खुलासा किया है। लेकिन कहा जाता है कि जरदारी के किसी करीबी सूत्र ने मसूद को ऐश्वर्या के डांस परफॉर्म की जानकारी दी थी।

जब ऐश्वर्या के पाकिस्तान में डांस वाली बात मीडिया में लीक हुई तो एक्ट्रेस बहुत भड़क गई थी। उन्होंने इस तरह की खबरों का खंडन किया था। ऐश ने कहा था कि ये खरब सही नहीं है। इसका कोई सबूत भी नहीं है। इसका मकसद सिर्फ ऐश्वर्या को बदनाम करना है।

वैसे बता दें कि पाकिस्तान में बॉलीवुड सितारों का शो करना कोई नई बात भी नहीं है। इसके पहले कई बड़े-बड़े सितारें पाकिस्तान जाकर अपना शो कर चुके हैं। फिर वह कोई सिंगर हो या एक्टर। हालांकि जबसे पाकिस्तान और भारत के रिश्ते कुछ ज्यादा ही बिगड़ गए तब से सेलेब्स पाकिस्तान जाने से कतराते हैं। उन्हें डर है कि भारत के लोग उनका बहुत विरोध करेंगे।

Back to top button