बॉलीवुड

Video: उर्फी जावेद से दो कदम आगे निकली नोरा फतेही, पहनी ऐसी ड्रेस लोग बोले- देश संकट में है..

उर्फी जावेद मीडिया में अपने अजीबोगरीब फैशन को लेकर जानी जाती हैं। उनका कपड़े पहनने का स्टाइल लोगों के सिर के ऊपर से जाता है। उनके कपड़े अक्सर यहां वहां से कटे फटे होते हैं। लेकिन अब ‘उर्फी की बड़ी बहन’ उन्हें टक्कर देने आ गई है। ये बड़ी बहन और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही है।

उर्फी की तरह बिगड़ा नोरा का फैशन सेंस

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों नोरा का एक वीडियो बड़ा वायलर हो रहा है। इस वीडियो में नोरा ने जिस तरह के कपड़े पहने हैं, उसे देख सभी उन्हें ‘उर्फी की बड़ी बहन’ कहकर पुकार रहे हैं। नोरा ने उर्फी की तरह ही जगह-जगह से कटी-फटी ड्रेस पहनी है। उनका यह फैशन देख लोग उन्हें बड़ा ट्रोल कर रहे हैं।

हुआ ये कि नोरा फतेही हाल ही में GQ Best Dressed अवॉर्ड शो में सिरकत करने पहुंची। यहां वे नियोन कलर की ड्रेस में दिखाई दी। उनकी ड्रेस फ्रन्ट से कटी फटी और एक तरफ पांव से ओपन थी। इस ड्रेस के साथ नोरा ने अपने टोंड लेग्स फ्लॉन्ट किए। इस दौरान नोरा ने अपने बालों को खुला रखा और मेकअप भी अपनी ड्रेस के हिसाब से परफेक्ट किया।

लोग बोले- ये तो उर्फी की बड़ी बहन है

नोरा का यह अंदाज जहां कुछ लोगों को पसंद आया तो कुछ ने इसका मजाक उड़ाया। आलम ये रहा कि लोग उनके कपड़ों की तुलना उर्फी जावेद से करने लगे। उन्हें उर्फी की बड़ी बहन कहकर चिढ़ाने लगे। एक यूजर ने कहा कि ‘ये भी अब उर्फी जावेद की राह पर चल पड़ी है।’ दूसरे ने लिखा ‘इनके पास इतने पैसे होते हैं, फिर भी ये ऐसी कटी फटी ड्रेस क्यों पहनते हैं?’

यहां देखें नोरा की अजीब ड्रेस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उन्हें 4 करोड़ 24 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। नोरा का इंस्टा अकाउंट उनकी होट तस्वीरों और वीडियोज से भरा रहता है। अपने इस लेटेस्ट लुक को भी उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


काम की बात करें तो नोरा इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को जज कर रही हैं। इसमें उनके साथ माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी हैं। वहीं वे ठग सुकेश चंद्रशेखर के केस में भी सुर्खियां बटोर रही है। उनके ऊपर सुकेश से महंगे-महंगे गिफ्ट लेने का आरोप लगा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


वैसे आप लोगों को नोरा का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। क्या वह भविष्य में उर्फ़ी जावेद को टक्कर दे सकती है?

Back to top button