बॉलीवुड

प्रेग्नेंट बीवी को लेकर ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन करना पड़ा महंगा, भीड़ ने आलिया को घेरा, फिर..

एक अच्छा पति वही होता है जो अपनी बीवी का खूब ख्याल रखे। उसकी रक्षा को हरदम उसके साथ रहे। खासकर जब बीवी प्रेग्नेंट होती है तो उसका बहुत ख्याल रखना पड़ता है। उसे पति के इमोशनल और फिजिकल सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस बात को अच्छे से समझते हैं। इसलिए हाल ही में जब प्रेग्नेंट आलिया भट्ट को भीड़ ने घेर लिया तो रणबीर उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखाई दिए।

प्रेग्नेंट बीवी को लेकर ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन करने निकले रणबीर

रणबीर और आलिया बॉलीवुड के पॉपुलर मैरिड कपल हैं। दोनों की प्रेम कहानी ब्रह्मास्त्र फिल्म के सेट पर ही शुरू हुई थी। अब इस फिल्म के रिलीज होते-होते दोनों मैरिड कपल भी बन गए। इतना ही नहीं दोनों जल्द ही इस साल नवंबर में मम्मी और पापा बन जाएंगे। आलिया ने शायद के दो-तीन महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था।

रणबीर और आलिया पहली बार ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में साथ नजर आए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसने अभी तक वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इस बीच रणबीर और आलिया भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने अभी तक घूमफिर रहे हैं। वे फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

भीड़ ने घेरा तो ऐसे किया प्रोटेक्ट

हाल ही में (30 सितंबर) रणबीर और आलिया मुंबई के एक सिनेमाहॉल में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। यहां उनकी एक झलक पाने को भीड़ ने उन्हें घेर लिया। ऐसे में रणबीर तुरंत अपनी प्रेग्नेंट बीवी के नजदीक आए और उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए कार में बैठाया। रणबीर का यह अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। वह एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इस दौरान रणबीर कपूर ब्लैक जैकेट, व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे डैनम में दिखाई दिए। उन्होंने आंखों पर सन ग्लास भी लगाए हुए थे। इस लुक में वे काफी कूल लग रहे थे। दूसरी ओर आलिया भट्ट येलो कलर की वन पीस ड्रेस में दिखाई दी। यह उनके प्रेग्नेंसी के हिसाब से काफी सजह थी। वे इस ड्रेस में बहुत सुंदर और क्यूट लग रही थी।

रणबीर और आलिया का वीडियो देख लोग कई तरह के रिएक्शन देने लगे। जैसे एक ने कहा ‘आलिया प्रेग्नेंट है। उसे घर आराम करना चाहिए। ना कि फिल्म का प्रमोशन करने इधर उधर भटकना चाहिए।’ फिर दूसरे ने कहा ‘रणबीर कपूर बहुत ही अच्छे पति हैं। उन्होंने आलिया का पूरा ध्यान रखा।’ एक और बंदा लिखता है ‘इस बात में कोई शक नहीं कि आलिया और रणबीर की जोड़ी बेस्ट है’

यहां देखें रणबीर आलिया का वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


वैसे आपको रणबीर का यह प्रोटेक्टिव अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button