Trending

मासिक राशिफल अक्टूबर: आने वाला महीना इन 6 राशियों के लिए अत्‍यंत कल्‍याणकारी, बन रहा है राजयोग

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की अक्टूबर का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको अक्टूबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal October 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

आपके बहुत दिनों से अटके हुए कार्यो को इस महीने गति मिलेगी। आर्थिक बाधाएं दूर होंगी। परिवार-मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर नौकरी पेशा वालों के लिए यह महीना कुछ ठीक नहीं है। बॉस के सामने आपकी छवि बिगड़ सकती है। बच्चों के साथ आपका व्यवहार ठीक नहीं रहेगा, इस कारण परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। अतिरिक्त आय होने से मन प्रसन्न रहेगा।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको जीवन में सच्चे प्रेम की प्राप्ति हो सकती हैं।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : खानपान में उपयुक्त परहेज जरूर रखें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

यह महीना आपको हर कार्य में सफलता दिलाने वाला होगा। आपको विरोधियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी परिस्थिति का दृढ़ता से मुकाबला करने में सक्षम होंगे। भाग्य आपका साथ देगा और माता-पिता और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आलस्य का त्याग करें। कार्य पूरे करने में जुट जाएं, अवश्य पूरे होंगे। संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। खर्च अधिक होगा किंतु शुभ कार्यो में ही होगा।

प्यार के विषय में : प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।

करियर के विषय में : मेहनती जातकों के लिए नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में प्रगति होगी।

हेल्थ के विषय में : चोट लगने या पेट से संबंधित मुद्दे आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

इस माह आर्थिक आधार अच्छा बना रहेगा। मित्रों से मिलने का मौका और सहयोग मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धी और क्लाइंट के साथ रिलेशन ठीक करने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव दूर होगा।

करियर के विषय में : करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका सकारात्मक रवैय्या आपको बेहतरी दिलायेगा।

हेल्थ के विषय में : अपने के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

संतान की चिंता बढ़ेगी और नए लोगों से धोखा मिलने के योग हैं। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिल सकता है। समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। तभी अन्य बातों पर ठीक से ध्यान दे पाना संभव होगा। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

प्यार के विषय में : इस महीने साथी से कई बार प्यार के इजहार के संकेत मिलेंगे।

करियर के विषय में : व्ययसाय में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

कामकाज के मोर्चे पर यह महीना आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। आधुनिक सुख सुविधाओं पर व्यय ज्यादा होगा। कार्यो में सफलता प्राप्त होगी एवं सहयोग की अपेक्षाएं भी पूर्ण होंगी। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा।

प्यार के विषय में : दूसरे सप्ताह में आप अपने प्रेमी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते है।

करियर के विषय में : पैसों से जुड़ा फायदा हो सकता है। प्रमोशन या सैलेरी बढ़ने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको पेट की तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस माह की शुरुआत आपके लिए काफी शुभ रहेगी। आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आसानी से सहयोग मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में आगे आप पूरी मेहनत और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करें, आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले लोग अपने काम से संतुष्ट हो सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

प्यार के विषय में : कुछ जातकों के लिए नवीन प्रेम सम्बन्ध नई आशाओं को जन्म देगा।

करियर के विषय में : आपको नए बिजनेस, सौदे और नई नौकरी के हर तरह के ऑफर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस महीने सेहत में आप बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। माह के मध्य में आपके माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है या इस समय रिश्ते में कुछ कड़वाहट के कारण तनाव हो सकता है। अटकी हुई डील फाइनल होने की प्रबल संभावना है। मन की शांति रहेगी फिर भी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वेतनभोगी लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ कुछ अनबन होने के भी योग हैं।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

आप सभी मुद्दों का समाधान खोजने में सफल होंगे और किसी पसंदीदा जगह की यात्रा पर जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सोना चांदी और खाने पीने की चीजों से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने नवप्रेम का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी।

करियर के विषय में : परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी।

हेल्थ के विषय में : छोटी-मोटी परेशानियों के अलावा कोई समस्या स्वास्थ्य को लेकर नहीं दिख रही है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यह महीना सामाजिक कार्यों के लिए शुभ प्रतीत हो रहा है, लेकिन आपमें अपेक्षित उत्साह और आत्मविश्वास की कमी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। इस समय आपके भाई-बहनों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में थोड़ा तनाव भी हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : कुछ जातकों को गले में संक्रमण होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यह माह शुभ किंतु दौड़भाग वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यो में उलझे रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। धैर्य और संयम रखना होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी सराहना करते नजर आएंगे। आप सांसारिक सुख साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी से अपने मन की बात कह दें। आपको रोमांस के अवसर मिल सकते हैं।

करियर के विषय में : सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत में आपका गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कोई पुराना रोग उभरेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

धार्मिक उत्सवों में सम्मिलित होंगे। राजनीतिक लाभ एवं वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। महीने के मध्य से समय पक्ष में रहेगा। कार्यो को गति मिलेगी। विरोधी को परास्त करने में सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में अच्‍छे अवसर मिलेंगे। जिन बातों का दबाव बना था, वह खत्म होने लगेगा और आप बंधनों को तोड़कर अपनी मर्जी के अनुसार काम करने के लिए प्रयत्न करेंगे। मान सम्‍मान बढ़ेगा। खोई हुई वस्‍तु फि‍र से मिलेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में जल्दबाजी ना करें अन्यथा सम्बन्ध टूट सकता है।

करियर के विषय में : शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुखार हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस महीने आपकी इच्छा अनुसार आय प्राप्त होगी। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी योग्यता और काबिलियत का फल आपको मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए सही समय है। शेयर, बीमा, संपत्ति में निवेश लाभ का सौदा रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। दूसरों का अपमान करना आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। विरोधियों से चुनौती मिल सकती है। घरेलू समस्याएं हावी रहेंगी।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको प्रेम जीवन में नई तरक्की प्राप्त होने वाली है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग अधिक कार्य के चलते व्यस्त रहेंगे परंतु आर्थिक उन्नति के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए मध्यम रहेगा।

आपने मासिक राशिफल अक्टूबर 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल अक्टूबर 2022’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor link slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet benteng786 https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot toto slot toto macau situs toto toto togel toto slot slot gacor