बॉलीवुड

लंबी नहीं चली इन 7 बॉलीवुड सेलेब्स की शादी, एक तो सुहागरात के दिन ही कर बैठे थे लड़ाई!

फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते जुड़ना और टूटना आम बात है। यहां पर कौन सा रिश्ता कितने दिन चलेगा कोई नहीं जानता। पलक झपकते ही यहां रिश्ता बन भी जाता है तो उसे टूटने में भी देर नहीं लगती। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे कई कलाकार है जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने टूटे रिश्तो के कारण काफी चर्चा में रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिनका रिश्ता बहुत ही कम समय में टूट गया। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में जिनकी शादी महज कुछ दिन में ही टूट गई..?

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा

‘फुकरे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट की शादी केवल 11 महीने चली थी। जी हां.. साल 2014 में उन्होंने श्वेता रोहिरा के साथ शादी रचाई। लेकिन 11 महीने बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए जिससे हर कोई दंग रह गया था।

मनीषा कोइराला और सम्राट दहल

manisha koirala

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने सम्राट दहल के साथ साल 2010 में शादी रचाई थी। लेकिन केवल 2 साल के बाद ही साल 2012 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

मुकेश अग्रवाल और रेखा

rekha

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा रेखा की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही है। उन्होंने साल 1991 में शादी रचाई थी, लेकिन इनकी शादी केवल 12 महीने ही चल पाई थी। दरअसल मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था। वर्तमान में रेखा सिंगल है।

किशोर कुमार और योगिता बाली

rekha

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार किशोर कुमार ने अपने करियर में करीब 4 शादी रचाई थी। उनकी तीसरी शादी योगिता बाली से हुई थी, लेकिन दो साल बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद योगिता बाली ने मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ शादी रचाई।

कल्की कोचलीन और अनुराग कश्यप

kalki

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपनी पत्नी को छोड़ साल 2011 में कल्की कोचलीन से शादी रचाई थी। लेकिन यह शादी केवल 2 साल ही टिकी और साल 2013 में इन दोनों का तलाक हो गया।

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे

kalki

अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर पूनम पांडे की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने सैम बॉम्बे के साथ शादी रचाई थी लेकिन जल्दी ही इन दोनों के बीच विवाद शुरू होने लग गए। कहा जाता है कि शादी के बाद पहली रात को इन दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी। इसके बाद यह दोनों केवल 13 दिन में एक दूसरे से अलग हो गए। पति से अलग होने के बाद पूनम पांडे ने उन पर कई आरोप लगाए थे।

राखी सावंत और रितेश

ritesh

टीवी की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली मशहूर ऐक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही है। उन्होंने रितेश से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

मसाबा गुप्ता और मधु मंटेना

masaba

मसाबा गुप्ता और मधु मंटेना ने साल 2015 में शादी रचाई थी, लेकिन साल 2018 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। साल 2019 में उनका तलाक हो गया।

Back to top button