बॉलीवुड

नवरात्रि में शाहिद कपूर के घर बरसी मां दुर्गा की कृपा, 58 करोड़ के घर में हुए शिफ्ट,देखें Photos

हर किसी का एक सपनों का घर होता है। बस फर्क इतना है कि कोई अपने इस सपनों के महल को खड़ा करने में सफल हो जाता है तो कोई सिर्फ सपने ही देखता रहता है। वैसे घर छोटा हो या बड़ा, यदि आप उसे अपने हाथों से सजाएं तो वह भी जन्नत से कम नहीं होता है। अब  शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत के इस नए घर (Shahid Kapoor New House) को ही देख लीजिए।

नवरात्रि पर नए घर में शिफ्ट हुए शाहिद-मीरा

शाहिद और मीरा नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने अपना जुहू स्थित घर छोड़ दिया है। दो बच्चों के जन्म के बाद उन्हें ये घर छोटा लगने लगा था। ऐसे में बच्चों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए वे नया घर खोज रहे थे। उन्होंने मुंबई के रिहाइशी इलाके ब्रांद्रा वर्ली सी-लिंक पर एक घर देखा था। उन्हें ये घर पसंद आया था और इसकी डील 2018 में ही हो गई थी।

2019 में शाहिद को नए घर का पजेशन मिला था, लेकिन कोरोना और इंटीरियर के लंबे काम के चलते उन्हें चार साल बाद घर में शिफ्ट होने का मौका मिला। इस अवसर पर उन्होंने घर छोटी सी पूजा भी रखी थी। दिलचस्प बात ये है कि शाहिद और मीरा ने मिलकर घर का इंटीरियर डिजाइन किया है। उनका घर किसी जन्नत से कम नहीं है।

58 करोड़ के घर में है ये खासियतें

शाहिद और मीरा का यह नया घर 58 करोड़ रुपए का है। इस घर में कई ऐसी खास खूबीयां है जो इसकी तगड़ी कीमत को जस्टीफ़ाई करती है। यह घर मुंबई के सबसे महंगे इलाके बांद्रा वर्ली सी-लिंक के पास ‘360-वेस्‍ट’ में हाई राइज बिल्डिंग में है। शाहिद का ये घर एक ड्यूप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट है जो कि एक बहुमंजिला इमारत के 42वें और 43वें फ्लोर पर है।

शाहिद का ये घर 8,625 स्क्वायर फीट का है। यहां की बालकनी ही 500 स्क्वायर फीट की है। यहां से समुद्र और सी-लिंक का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है। यहां एक आउटडोर गार्डन भी है। इस गार्डन से भी आप समुद्र का सुंदर नजारा निहार सकते हैं। बता दें कि शाहिद-मीरा पांच दिन पहले ही घर में शिफ्ट हुए, वहीं दो दिन पहले उन्होंने गृहप्रवेश पूजा रखी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


शाहिद और मीरा के लिए यह नया घर उनका ड्रीम होम बन गया है। वह इसमें शिफ्ट होकर काफी खुश हैं। उधर सोशल मीडिया पर फैंस भी शाहिद के नए घर को देख हैरान है। इसकी खूबसूरती और खासियत देख हर कोई इसमें रहने का सपना देख रहा है। वैसे आपको शाहिद कपूर का यह नया घर कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button