बॉलीवुड

सलमान खान संग थिरकीं रश्मिका मंदाना, ‘सामी-सामी’ पर डांस कर लूट ली महफ़िल: Video

साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का करियर इन दिनों बुलंदिया छू रहा है। साउथ में अपना जलवा दिखाने के बाद रश्मिका मंदाना बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना नाम का सिक्का जमाने में जुटी हुई है। इन दिनों रश्मिका मंदाना अपनी बॉलीवुड डेब्यु फिल्म ‘गुडबाय’ को लेकर चर्चा में हैं।

rashmika mandanna

यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में रश्मिका फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगी हुई है। इसी बीच रश्मिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘सामी सामी’ पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है।

फैंस को पसंद आई रश्मिका और सलमान की जोड़ी

दरअसल, रश्मिका मंदाना 28 सितंबर को मुंबई में ‘लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स’ में शामिल हुई जहां पर उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने सामी सामी पर डांस किया। इस दौरान सलमान खान भी उनके साथ जबरदस्त थिरके। इसके साथ ही सलमान खान ने उन्हें अवार्ड भी दिया। फैंस भी रश्मिका और सलमान का यह वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं।

rashmika mandanna

सलमान और रश्मिका के बीच शो को होस्ट कर रहे मनीष पॉल भी डांस हुए नजर आए। बता दे इस दौरान रश्मिका मंदाना शिमरी अवाइरी साड़ी और स्ट्रैपी ब्लाउज पहने हुए नजर आए। उनका सिंपल लुक को लोगों ने खूब पसंद किया।

बात की जाए फिल्म ‘गुड बॉय’ के बारे में तो इस फिल्म में रश्मिका मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता जैसे सितारों के साथ नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में शिविन नारंग भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना को जल्दी ही मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में देखा जाएगा। इसके अलावा भी उनके खाते में फिल्म ‘मिशन मजनू’ है जिसमें वह जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।

rashmika mandanna

साउथ में रहा रश्मिका का जलवा

5 अप्रैल 1996 को विराजपेट कर्नाटक में जन्मी रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी। बता दें, रश्मिका मंदाना अपनी पहली फिल्म से पहचान बनाने में कामयाब रही जिसके बाद उन्होंने ‘अंजनी पुत्र’, ‘चमक’, ‘चलो’, ‘गीता गोविंदम’, ‘देवदास’, ‘यजमान’, ‘डियर कॉमरेड’, ‘सरिलेरू नेक्केवरू’, ‘भीष्मा’ और ‘पुष्पा द राइज’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आज आलम है ये कि, रश्मिका के पास फिल्मों की भरमार है। न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी लोग उनके साथ काम करने के लिए बेकरार है।

rashmika mandanna

बात की जाए रश्मिका की लव लाइफ के बारे में तो उनका नाम इन दिनों साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालाँकि अभी तक रश्मिका ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। वहीं विजय ने रश्मिका को केवल अपनी दोस्त बताया। बता दें, फैंस को रश्मिका और विजय की जोड़ी काफी पसंद है। ऑनस्क्रीन के साथ-साथ फैंस इन्हें ऑफस्क्रीन भी पसंद करते हैं।

rashmika mandanna

Back to top button