अध्यात्म

नवरात्रि: हर दुख दूर करेंगी माता रानी, बस महानवमी पर करें ये 3 काम, खुशियों से भर उठेगा आंगन

इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। हर कोई माता रानी की भक्ति में लीन है। वैसे तो नवरात्रि के सभी नौ दिन काफी महत्व रखते हैं, लेकिन अष्‍टमी और नवमी को सबसे अधिक खास माना जाता है। इसे हम महाअष्‍टमी और महानवमी नाम से भी जानते हैं। कहते हैं इस दिन जिस शख्स ने माँ दुर्गा को खुश कर दिया उसकी लाइफ बन जाती है। उसके सभी दुख, दर्द और डर दूर हो जाते हैं।

अष्टमी-नवमी का महत्व

मां दुर्गा आपकी धन से जुड़ी समस्या भी दूर करती है। अपके घर में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि आती है। अष्टमी और नवमी का इतना अधिक महत्व है कि यदि आप सिर्फ इन दो दिनों तक माता रानी को प्रसन्न कर दें तो आपको पूरे नौ दिनों की भक्ति जितना फल मिलता है। यानि यदि आप पूरे नौ दिन व्रत-उपवास ना भी करें, लेकिन इन दो दिन (अष्टमी-नवमी) मां दुर्गा की जमकर आराधना कर लें तो आपकी सभी समस्याएं खत्म हो सकती है।

अष्टमी-नवमी तिथि और मुहूर्त

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्‍टमी 3 अक्‍टूबर को और नवमी 4 अक्टूबर को है। नवमी 3 अक्‍टूबर की शाम 4 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी और 4 अक्टूबर 2022 की दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक चलेगी। उदयातिथि के मुताबिक नवरात्रि की महानवमी 4 अक्टूबर 2022 को मना सकते हैं। यदि आप इस दिन हवन पूजा करना चाहते हैं तो इसका मुहूर्त सुबह 06:21 से दोपहर 02:20 तक करीब 8 घंटे तक है। जो जातक नवरात्रि व्रत के पारण करना चाहते हैं वह 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02:20 बजे के बाद कर कसते हैं।

ऐसे करें अष्टमी-नवमी पर मां दुर्गा को प्रसन्न

1. हवन: यदि आप अष्टमी और नवमी के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद चाहते हैं तो कुछ खास काम करने होंगे। इन दो दिनों तक आप घर में पूर्ण विधि-विधान से हवन पूजन करें। नवरात्रि की नवमी पर जो हवन करेंगे उसमें देवी के सहस्त्रनामों का जाप करें। यह उपार आपको कई गुना अधिक फल देगा।

2. कन्या पूजन और भोज: नवरात्रि की नवमी को 9 कन्याओं को भोजन जरूर करवाएं। इसके बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है। कन्या पूजन करने और उन्हें तोहफे में कुछ देने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। ये कन्याएं एक तरह से मां दुर्गा का ही बाल रूप होती हैं। इसलिए यदि आप ने इन्हें खुश कर दिया तो समझो मां दुर्गा को खुश कर दिया।

3. दान: अष्टमी और नवमी के दिन किया गया दान सबसे बड़ा दान माना जाता है। इस दिन आप किसी गरीब या जरूरतमंद महिला को साड़ी भेंट कर दें। ये साड़ी लाल, पीली या हरे रंग की हो तो ज्यादा शुभ होगा।

ये तीनों काम करने से मां दुर्गा प्रसन्न हो जाएगी। फिर आपके जीवन में सुख और शांति के शिवाय कुछ नहीं होगा। आप आर्थिक रूप से भी मजबूत बन जाएंगे। अगली नवरात्रि तक आपके ऊपर माता रानी की कृपा रहेगी।

Back to top button