दिलचस्प

Video: इस आंटी ने पूरे इंटरनेट पर मचा रखी है गदर, इनका डांस और सिंगिंग देख लोग पागलखाने जा रहे

कहते हैं डांस और सिंगिंग हर किसी के बस की बात नहीं होती है। लेकिन फिर भी लोग इसे अपने मजे के लिए करते हैं। अब इसे अकेले में किया जाए तो फिर भी ठीक है। लेकिन यदि आप डांस और सिंगिंग में हद से ज्यादा बुरे हैं तो इसे पब्लिक में करने की गलती नहीं करनी चाहिए। खासकर इस सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के जमाने में ऐसा करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना होता है। आपका पूरे देश में मजाक बन जाता है।

सोशल मीडिया पर छाई रानु मंडल पार्ट 2

अब सोशल मीडिया पर छाई हुई इन मजेदार आंटी को ही देख लीजिए। लोग इस आंटी को ‘रानू मंडल पार्ट 2’ कह रहे हैं। आंटी दिखने में तो काफी हद तक रानु मण्डल जैसी है। लेकिन उनकी सिंगिंग और डांस रानु मंडल से भी कई ज्यादा बुरी है। उन्हें देखकर आपकी हंसी घंटों तक बंद नहीं होने वाली है। आंटी का डांस और गायिकी देख लोग लोटपोट हो रहे हैं।

डांस और सिंगिंग देख लोटपोट हुए लोग

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी एक मार्केट में है। तभी वह ‘कैसे आये गोरी हम तोहरे घरमा’ गाने के बोल गुनगुनाने लगती हैं। इस गाने को गाते हुए वह डांस भी करती है। लेकिन आंटी का डांसिंग स्टाइल इतना अनोखा और मजेदार होता है कि सामने वाले की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है।

सोशल मीडिया पर ये आंटी खूब कहर बरसा रही है। जिसने भी आंटी को गाते और नाचते देखा वह पगला गया। वीडियो पर कई दिलचस्प कमेंट्स भी आने लगे। एक यूजर ने लिखा ‘अरे ये तो रानु मंडल पार्ट 2 है।’ फिर दूसरे ने कहा ‘आंटी इस प्लेनेट की नहीं है। ये कोई एलियन है जिसने महिला का रूप धारण किया हुआ है।’ आंटी की हरकतें देख एक और शख्स कहता है ‘ये कौन से ग्रह का प्राणी है?’ बस ऐसे ही और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें आंटी का मजेदार वीडियो

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को kashyap_memer नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के इस आंटी का अनोखा डांस देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivam Kashyap (@kashyap_memer)


वैसे आप लोगों को आंटी का यह मजेदार डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूलें। ताकि बाकी लोग भी खुलकर हंस सके।

Back to top button