समाचार

बीवी ने खुशी-खुशी करवाई पति और प्रेमिका की शादी, बोली- तीनों साथ रहेंगे, साथ प्यार करेंगे

पत्नी को जब अपने पति के अफेयर की भनक लगती है तो वह क्या करती है? लड़ाई झगड़ा, माराकुटी, तलाक। आप सभी भी हमारी बात से एग्री होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी पत्नी से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने पति की प्रेमिका से मिलने के बाद उसकी पति से शादी ही करवा दी। अब यहां हैरत की बात ये है कि यह तीनों एकसाथ एक ही घर में रहेंगे। चलिए इस अनोखी प्रेम कहानी को गहराई से जानते हैं।

बीवी की मर्जी से की प्रेमिका से शादी

यह चौंकाने वाला मामला आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले का है। यहां डक्कली मंडल के अंबेडकर नगर में रहने वाले कल्याण ने बुधवार (28 सितंबर) अपनी प्रेमिका नित्याश्री से एक मंदिर में शादी कर ली। इस शादी में कल्याण की पहली पत्नी विमला भी मौजूद थी। यह शादी उसी की मर्जी से हुई है। कल्याण एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। वह यूट्यूब वीडियो बनाता है।

सोशल मीडिया पर ही कल्याण और विमला की मुलाकात हुई थी। दोनों ने दो साल पहले शादी की थी। इसके पहले कल्याण का विशाखापत्तनम निवासी टिक-टॉक इंफ्लुएंसर नित्याश्री से भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप था। लेकिन कुछ निजी कारणों से दोनों अलग हो गए थे। विमला से शादी के बाद कल्याण पत्नी संग वीडियो बनाने लगा और दोनों पॉपुलर होते चले गए।

इस बीच कल्याण की पूर्व प्रेमिका नित्याश्री उससे मिलने आ गई। दोनों में फिर से प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने विमला से बात की। कुछ बातचीत के बाद विमला पति की प्रेमिका से शादी कराने को राजी हो गई। उसका कहना था कि पति की खुशी उसके लिए ज्यादा मायने रखती है।

क्या कहता है कानून?

शादी के बाद तीनों बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। तीनों एक ही घर में रह रहे हैं। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि ऐसी शादी पर कानून क्या कहता है? कानून की माने तो पहली बीवी को तलाक किए बिना दूसरा हिंदू विवाह नहीं हो सकता है। यदि कोई ऐसा करता है तो इस विवाह को कानूनन शादी का दर्जा नहीं दिया जाएगा। बल्कि यह कानून की नजरों में सिर्फ एक एक्स्ट्रा-मैरिटल या लिव-इन कहलाएगा।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

वैसे इसके पहले ऐसा ही एक मामला ओडिशा के कालाहांडी जिले में देखने को मिला था। यहां तो फकीर नाम के एक शख्स ने ट्रांसजेंडर से दूसरी शादी की थी। उसकी पत्नी ने भी पति को इसकी इजाजत दे दी थी। पहली शादी से उसका एक बच्चा भी है। शादी के बाद पति, पत्नी और ट्रांसजेंडर संगीता तीनों मिलकर एक साथ एक ही घर में रह रहे हैं।

Back to top button