Trending

Rashifal 30 September: मां स्कंदमाता के आशीर्वाद से 7 राशियों के गृहस्‍थ जीवन में आयेगी मधुरता

आज नवरात्रि का पांचवा दिन है, इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, यानी मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। हम आपको शुक्रवार 30 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 September 2022

maa durga

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। हालांकि जल्दबाजी में निवेश से जुड़े फैसले न लें तो अच्छा होगा। बेरोजगार लोग रोजगार पाने के लिए जितना अधिक कठिन परिश्रम करेंगे, उतना ही अधिक सफल होंगे। दूसरों के मामलों में जरा भी दखल न दें। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ खास मामलों में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। अपनी खूबियों पर ध्यान बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा, इसीलिए आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। यदि आप अपने कार्यालय या अपने घर को बदलना चाहते हैं, तो आप सफल होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर के परिवर्तन के योग हैं लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर करें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह हैं। मित्रवर्ग से आप को विशेष लाभ होगा। व्यापार से लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से आप का मन व्यग्र बनेगा। छोटी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। पुरानी कोशिशों का फायदा इन दिनों में मिल जाएगा। पारिवारिक रूप से कुछ परेशानियां आ सकती है। मनोबल की दृढता में कमी आएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने व्यवाहर पर नियंत्रण रखें। अपने जीवन साथी द्वारा किए गए कामों के चलते सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बनाएंगे। अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके प्रयास आपको निराश नहीं करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। बेस्ट फ्रेंड से फोन पर लंबी बातचीत होगी। इस राशि की महिलाओं को कोई अच्छी खबर पता चलेगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। धन सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए समय सही नहीं है इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं का ही पालन करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके कुछ बड़े काम सही वक्त पर हो सकते है। आज कुछ खर्चे होंगे जो ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग आज शांत रहेंगे दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। स्वयं को बेहतर महसूस करने वाले है। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे। मायके पक्ष से आपके रिश्तेदार आपके लिए समस्याएँ पैदा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयत्न करने वाले है। मेहनत कम करेंगे और लाभ अधिक हो सकता है। इससे आपकी किसी से बेहद खास बातचीत हो सकती है, जिससे आपको करियर में फायदा हो सकता है। करियर से जुड़े मामले में कोई सहकर्मी आपकी काफी मदद कर सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रित रखें क्योंकि आपके कठोर शब्द आपके और आपके प्रिय के बीच संबंधों की शांति और सहजता को प्रभावित कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप विरोधियों से उचित दूरी बनाए रखें। यदि संभव हो तो कानूनी निपटान से बचें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। निराशावादी लोगों की संगत से दूर रहें। धन अधिक खर्च होगा। सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। सिविल इंजीनियर्स के लिए यह दिन फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गृहस्‍थ जीवन में मधुरता और सुख समृद्धि रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य को बनाए रखें। ईश्‍वर की ओर ध्‍यान लगाएं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। बहादुरी भरे कदम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने काम के बारे में खुश होंगे और कुछ महिलाओं के कारण लाभ कमाएंगे। आप यदि किसी नए घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। अपने आत्मविश्वास और अपने आत्मसम्मान को उभारने के लिए यह दिन अच्छा है। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है। अनावश्‍यक तर्क वितर्क से बचें। नकारात्‍मक विचारों को मन में न आने दें। कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा।

आपने Rashifal 30 September 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 September 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 September 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot