बॉलीवुड

50 लाख की घड़ी से लेकर 35 करोड़ के आलीशान बंगले तक, इन 6 बेशकीमती चीजों के मालिक हैं रणबीर कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में रणबीर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और शाहरुख खान जैसे कई कलाकार नजर आए। खास बात यह है कि बॉयकट के बीच फिल्म को अच्छा खासा रिस्पांस मिला। इसने करीब 450 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली।

इसी बीच 28 सितंबर 2022 को रणबीर कपूर ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। गौरतलब है कि रणबीर कपूर अब तक अपने करियर में कई अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। तो आइए जानते हैं रणबीर कपूर की कुछ कीमती चीजों के बारे में..

ranbir kapoor

बता दें, रणबीर कपूर ने साल 2007 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर नजर आई थी। हालाँकि उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही लेकिन ‘बचना ए हसीनो’, ‘रॉकस्टार’ और ‘बर्फी’ जैसी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। ऐसे में रणबीर कपूर बड़े अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए। रिपोर्ट की मानें तो आज रणबीर कपूर करीब 325 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

ranbir kapoor

वही बांद्रा के पॉश इलाके पाली हिल में रणबीर का एक लग्जरी अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है। इस घर में वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ रहते हैं। रणबीर के घर का डिजाइनिंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है।

ranbir kapoor

बता दें, रणबीर कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो काफी स्टाइलिश रहना पसंद करते हैं। ऐसे में वह अपने जूतों पर सबसे अधिक ध्यान देते हैं। रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर के पास सैकड़ों जूते हैं जिसमें उनके जूतों की कीमत करीब 2 लाख से लेकर 74 हजार तक है।

ranbir kapoor

इसके अलावा रणबीर कपूर घड़ियों का भी काफी शौक रखते हैं। रणबीर कपूर के पास एक ऐसी घड़ी जिसकी कीमत लाखों में है। दरअसल, साल 2014 में अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर को Richard Mille RM 010 की घड़ी गिफ्ट की थी, जिन्हें वह बेहद संभाल कर रखते हैं। इसके अलावा रणबीर के पास रौलेक्स और हबलॉट की घड़ियां भी है।

ranbir kapoor

इसके अलावा रणबीर कपूर के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है जिसमें 3 करोड़ की Land Rover Range Rover Vogue, 2.14 करोड़ की Mercedes की Benz G63 AMG और 2.72 करोड़ रुपये की ऑडी आर8 शामिल है। बता दें, रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए करीब 20 से 25 करोड़ रुपए लेते हैं।

इसके अलावा वह विज्ञापन के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं। बता दें रणबीर अब फिल्म ‘एनीमल’ में दिखाई देंगे जिसमें वह साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अदाकार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाली है।

ranbir kapoor

Back to top button