बॉलीवुड

बॉलीवुड की सुंदर हीरोइन है दादी की गोद में बैठी बच्ची, पापा भी है सुपरस्टार, क्या आप ने पहचाना?

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को साझा कर एक्टर और एक्ट्रेस को पहचानने का ट्रेंड भी खूब चल रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक क्यूट सी बच्ची की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। इस तस्वीर में बच्ची अपनी दादी की गोद में बैठी है। अब आपको बताना है कि ये बच्ची बॉलीवुड की कौन सी हीरोइन है?

बॉलीवूड की फेमस हीरोइन है दादी की गोद में बैठी बच्ची

इस तस्वीर को आप ध्यान से देखिए। इसमें जो बच्ची दिखाई दे रही है उसे पहचानने की कोशिश कीजिए। थोड़ी मेहनत के बाद आप इस अभिनेत्री का नाम बता पाएंगे। यदि आप अपने दिमाग के घोड़े नहीं दौड़ा पा रहे तो कोई बात नहीं। हम आपको एक हिंट दे देते हैं। ये बच्ची एक फिल्मी परिवार से आती है। इसके पिता भी बॉलीवुड के जाने माने और एवरग्रीन एक्टर हैं। यह बच्ची एक महीने पहले ही मां बनी है। उसने एक बेटे को जन्म दिया है।

अब तक आप समझ गए होंगे कि हम यहां बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की बात कर रहे हैं। दरअसल सोनम ने अपने बचपन की ये तस्वीर अपनी दादी निर्मल कपूर के बर्थडे पर साझा की है। इसमें वह दादी की गोद में प्यार से बैठी है। सोनम ने इसके साथ एक और तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनकी दादी सोनम के हाल ही में जन्में बेटे ‘वायु’ को गोद में लिए हुए हैं। मतलब दादी ने पोती और परपोते दोनों का सुख ले लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम ने इन तस्वीरों के साथ दादी को जन्मदिन की बधाई भी दी। उन्होंने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे दादी। आई लव यू’। फैंस को सोनम की ये पोस्ट बड़ी पसंद आ रही है। वे कमेंट में तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘सोनम बचपन में बहुत क्यूट थी।’ फिर दूसरे ने कहा ‘आपकी दादी तो आज भी पहले जैसी दिखती हैं। लगता है बेटे अनिल कपूर को उन्हीं से एवरग्रीन रहने के जींस मिले हैं।’ फिर एक लिखता है ‘दादी बड़ी किस्मत वाली है जो परपोते का मुंह देख लिया।’

अनिल कपूर ने भी दी बधाई

मां के 88वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने भी बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की। इसके साथ कैप्शन में लिखा ‘कमाल की बेटी, पत्नी, मां, दादा और अब परदादी का आज 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। आपके जैसा कोई नहीं है। हैप्पी बर्थडे मॉम।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

इस तस्वीर में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, निर्मल कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा सभी बड़े खुश दिखाई दे रहे हैं। यह एक परफेक्ट फैमिली मोमेंट है।

Back to top button