बॉलीवुड

कोई बिन कपड़े सड़क पर दौड़ी, किसी ने 16 साल में की शादी, प्यार के लिए हदें पार कर गई ये एक्ट्रेस

प्यार के लिए व्यक्ति किसी भी हद तक गुजर जाता है। यह केवल आम नहीं बल्कि ख़ास लोग भी करते हुए नजर आते हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपने प्यार को पाने के लिए हद से गुजर गई थी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से हिंदी सिनेमा की आठ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

परवीन बॉबी (Parveen Babi)

parveen babi and mahesh bhatt 1

एक समय परवीन बॉबी (Parveen Babi) की खूबसूरती पर लोग जान छिड़कते थे। परवीन बॉबी अपने समय की मशहूर अदाकारा थीं। वे कभी हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के प्यार में पागल थीं। महेश भी परवीन से बेहद प्यार करते थे। बताया जाता है कि एक बार परवीन से नाराज होकर महेश भट्ट रुम से बाहर आ गए थे तब उनके पीछे परवीन ने बिना कपड़ों के ही सड़क पर दौड़ लगा दी थी।

सायरा बानो (Saira Banu)

Saira Banu dilip kumar

सायरा बानो (Saira Bano) हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी हैं। सायरा जब महज 22 साल की थी तब उन्होंने 44 साल के दिलीप से शादी की थी। बताया जाता है कि दिलीप को पाने के लिए सायरा ने कई बार प्रयास किया था लेकिन दिलीप उन्हें स्वीकार नहीं करते थे हालांकि अंततः दोनों के बीच रिश्ता बन ही गया था।

मीना कुमारी (Meena Kumari)

meena kumari dharmendra

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा मीना कुमारी (Meena Kumari) काफी चर्चा में रही। मीना कुमारी ने कभी धर्मेंद्र को दिल दिया था। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं टिका था। जब दोनों का ब्रेकअप हुआ था तो मीना भरी महफ़िल में फूट-फूटकर रोने लगी थी। मीना से तब उस समय के राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन ने उनके अफेयर के बारे में भी पूछ लिया था।

रेखा (Rekha)

rekha amitabh

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा रेखा के कई अफेयर रहे हैं। ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन और रेखा का प्यार जगजाहिर है। दोनों की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानी है। लेकिन बिग बी के शादीशुदा होने के कारण यह रिश्ता टूट गया था। रेखा बिग बी से से बेहद प्यार करती थी अपने जीवन में उन्हें ख़ास स्थान देना चाहती थी लेकिन यह संभव नहीं हो सका।

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)

dimple kapadia

महज 16 साल की छोटी उम्र में डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए थे हालांकि कपल का तलाक नहीं हुआ था। राजेश खन्ना के लिए डिंपल ने अपना करियर भी दांव पर लगा दिया था।

हेमा मालिनी (Hema Malini)

dharmendra and hema malini

हेमा मालिनी (Hema Malini) ने साल 1980 में खुद से 13 साल बड़े, शादीशुदा और चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र से शादी की थी। वो भी अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

ranbir and deepika

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कभी रणबीर कपूर संग सीरियस रिश्ते में थी लेकिन रणबीर ने उन्हें कैटरीना के लिए धोखा दिया था। रणबीर से मिले धोखे से दीपिका बुरी तरह टूट गई थी और डिप्रेशन में चली गई थी। अपनी गर्दन पर दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी करवा लिया था।

Back to top button