बॉलीवुड

साड़ी पहन नई नवेली दुल्हन की तरह शर्माती दिखी नोरा फतेही, दिखाया अपना संस्कारी रूप – Pics

नोरा फतेही बॉलीवुड की टॉप डांसर हैं। उनके डांस का अंदाज लोगों को बड़ा भाता है। वैसे डांस के अलावा वे अपनी खूबसूरती और ग्लैमर अवतार के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें हम अक्सर छोटे कपड़ों में अपनी बॉडी एक्सपोज करते देखते हैं। वे कई बार अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल भी होती हैं। लेकिन इस बार लोगों को नोरा का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला। वह पहली बार संस्कारी रूप में नजर आई।

साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी नोरा फतेही

दरअसल बीते मंगलवार नोरा को मुंबई में ‘झलक दिखाला जा 10’ के सेट पर जाते देखा गया। इस दौरान उन्होंने हरे रंग की नौवारी साड़ी साड़ी पहनी हुई थी। यहां तक कि उनका ब्लाउज भी फूल स्लीव वाला था। वह शायद पहली बार इतने पूरे कपड़ों में  नजर आई। उनका यह अवतार देख फैंस हैरान रह गए।

साड़ी के साथ नोरा ने जिस तरह के गहने पहने थे और जैसी हेयर स्टाइल कर रखी थी वह उनके लुक पर जच रही थी। उनकी खूबसूरती संभाले नहीं संभल रही थी। बताते चलें कि नोरा इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखाला जा 10’ को जज कर रही है। इस शो में उनके साथ जज की कुर्सी पर करण जौहर और माधुरी दीक्षित भी हैं।

पूरे कपड़ों में देख लोगों ने लिए मजे

‘झलक दिखाला जा 10’ के सेट पर आते हुए नोरा को कुछ पैपाराजियों ने घेर लिया। इस दौरान नोरा ने पलट-पलट कर कई कातिलाना पोज दिए। उनकी अदाएं देख फैंस अपना दिल हार गए। वे नोरा की तारीफ में ढेर सारी कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा ‘नोरा के इस लुक ने तो मेरा दिल जीत लिया।’ फिर दूसरा कहने लगा ‘ये तो पहली बार पूरे कपड़ों में दिखी। अब थोड़ी ढंग की लग रही है।’ एक और शख्स कहता है ‘नोरा को ऐसे कपड़े और पहनने चाहिए। इसमें वह एकदम भारतीय नारी लग रही हैं।’

बताते चलें कि नोरा डांस के साथ-साथ एक्टिंग भी करती हैं। हालांकि लोग उनके अभिनय से ज्यादा उनके डांस को पसंद करते हैं। इसलिए फिल्म मेकर्स अधिकतर उन्हें आइटम नंबर करने के लिए ही साइन करते हैं। नोरा मूल रूप से कनाडा की रहने वाली हैं। उनका बचपन वहीं बिता है। उन्हें लाइम लाइट बिग बॉस में आने के बाद मिली थी। फिर लोग उन्हें पहचानने लगे और उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी।

30 वर्षीय नोरा फतेही इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे आए दिन अपनी हॉट और आकर्षक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। एक्ट्रेस हिन्दी फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वैसे आप लोगों को नोरा का यह संस्कारी रूप कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button