राशिफल

Rashifal 28 September: नवरात्रि के तीसरे दिन इन 5 राशियों पर रहेगी मां चंद्रघंटा की कृपा, पढ़ें

आज नवरात्र का तीसरा दिन है और आज माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन किया जायेगा। हम आपको बुधवार 28 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 September 2022

maa durga

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी नए व्यक्ति के साथ या ऐसे माहौल में जिसके साथ आप परिचित नहीं हैं, भोजन करते समय सावधान रहें। व्यापारी वर्ग छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर रुका हुआ धन वापस मिलने की भी संभावनाएं बनती नजर आ रही है। जो लोग कोर्ट-कचहरी के काम से जुड़े हैं, उनका काम आज बेहतर तरीके से पूरा होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में सहयोगी पूरा साथ देंगे तो वहीं उच्चाधिकारियों का भी सानिध्य प्राप्त होगा। फाइनेंस से संबंधित कारोबार करने वालों को बड़े क्लाइंट अच्छा मुनाफा करा सकते हैं। किसी न किसी बात से इस राशि के कुछ लोगों का मूड भी खराब हो सकता है। रोमांस में कल्पना लाना आपके लिए अच्छा होगा। आपका शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो आप उन्हें अपने पिताजी से साझा करेंगे और उनका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। अचानक धन लाभ होगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बच्चे आज खेलकूद में अधिक रुचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले मन में आते विचारों को नियंत्रण में रखें। राजनीति के कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आप के समर्थन में भी इजाफा होगा। अपने व्यक्तित्व में थोड़ा परिवर्तन लायें आवेश में न आकर धैर्य और शांति से मसलों का हल करें। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आप किसी भी काम को पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सुख-सुविधाओं पर धन खर्च के योग हैं। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी की बातों पर भरोसा नहीं करना है और अपना दिल और दिमाग दोनों खुले रखकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। आपके पास अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दान धर्म या खुद के लाभ के बारे में सोचे बिना कोई काम करना आपको संतुष्टि और शांति प्रदान करेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आप अपने व्यवसाय की किसी नई डील को शर्तों के साथ फाइनल करेंगे। जिन लोगों ने अतीत में अपना धन निवेश किया था उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है।

durga maa

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिल सकता है। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। धन संबंधी मामलों और दीर्घकालिक निवेश के लिए यह दिन अनुकूल नहीं है इसलिए थोड़ा इंतज़ार करें। आप नया फोन या कम्प्यूटर खरीदने का मन बना सकते हैं। काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सहकर्मियों एवं वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में कार्य तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। यदि आज आप किसी सरकारी कार्य को करें, तो उसमें अपने भाई से मदद अवश्य ले, नहीं तो आपका वह काम लंबे समय के लिए लटक सकता है। आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी कोई दबी हुई परेशानी उभर सकती है। आपके लिए सलाह है कि नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। काम को लेकर आपकी प्लानिंग सफल रहेगी। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। निवेश की दृष्टि से यह दिन अनुकूल है। महिला विशेष से कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

माता रानी की पूजा करके आज आप किसी भी कठिन परिस्थिति का समाधान आप निकाल सकते हैं। आज आपकी कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप प्रसन्न होंगे। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधानीपूर्वक जाएं। आपके व्यवहार और बोलने के तरीकों को लेकर लोग ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने क्रोध के कारण गंभीर समस्या में फंस सकते हैं। कोई दुखद समाचार आज आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। भावनाओं को नियंत्रण में रखने के लिए इस राशि के लोगों को ध्यान करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने काम में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन कार्यभार बढ़ेगा, क्योंकि परमात्मा आपकी क्षमता का परख रहे हैं, ऐसे में उनके भरोसे पर खरा उतरना आपकी प्राथमिकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। अपने जीवनसाथी के घरवालों से मिलने का मौका मिल सकता है, जो लोग परिवार से दूर हैं वह संचार माध्यम से परिवार से जुड़ सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग किसी भी बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़े। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है।

आपने Rashifal 28 September 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 September 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 September 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button