बॉलीवुड

बॉलीवुड का हैंडसम हीरो है तस्वीर में दिख रही ये बच्ची, दे चुका है कई हिट फिल्म, पहचानो तो जानें

बचपन के दिन बड़े ही खूबसूरत होते हैं। तब की यादें हमेशा के लिए हमारे दिलों में बस जाती है। हम जब भी अपनी कोई बचपन की तस्वीर उठाकर देखते हैं तो पुरानी सुनहरी यादें ताजा हो जाती हैं। कई बार तो हम खुद ही अपने आप को बचपन की तस्वीरों में नहीं पहचान पाते हैं। तब से लेकर अब तक हमारे अंदर कई सारे बदलाव आ जाते हैं।

मम्मियों को बच्चों को तैयार करने का बड़ा शौक होता है। पहले के जमाने में तो जब घर में लड़का हो जाए तो कई मम्मियाँ उसे लड़की के कपड़े पहनाकर अपना बेटी का शौक भी पूरा कर लेती थी। आप में से कई लोगों को भी बचपन में लड़की के गेटअप में तैयार कर तस्वीर खिंचाई गई होगी। आज हम आपको एक बॉलीवुड हीरो की ऐसी ही बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं।

दो चोटी कर लड़की बना ये बच्चा है बॉलीवुड का हैंडसम हीरो

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही है। एक ट्रेंड भी चल पड़ा है कि लोग किसी सितारें की बचपन की फोटो साझा करते हैं और फिर उसे आपको पहचानने को कहते हैं। हम भी आपके लिए ऐसी ही एक फोटो लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको एक बच्चा दिखाई दे रहा है। वह अपनी मम्मी की गोद में बैठा है। उसने लड़कियों के कपड़े किए हुए हैं। उसकी दो चोटी भी है।

अब आपको इस बच्चे को पहचानना है। पहले तो बता दें कि ये कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का है। उसकी मम्मी ने उसे लड़की बना दिया है। यह बच्चा वर्तमान में बॉलीवुड का सबसे हैंडसम हीरो है। लड़कियां इसकी एक झलक पाने को मर मिटती है। यह बॉलीवुड में काफी हिट फिल्में भी दे रहा है। तो क्या आप ने इसे पहचाना?

कार्तिक आर्यन है ये बच्चा

आपको जान हैरानी होगी कि तस्वीर में छोटी बच्ची दिख रहा है ये बच्चा असल में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन है। यह उनके बचपन की तस्वीर है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को साझा किया था। उन्होंने करीब दो साल पहले अपनी मम्मी के जन्मदिन पर अपनी ये तस्वीर साझा की थी। साथ ही कैप्शन में लिखा था “मेरी फेवरेट हेयर स्टाइलिस्ट को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। लव यू मम्मी।”

कार्तिक आर्यन के बचपन की ये तस्वीर फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। इस पर लोगों के कई कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने उन्हें क्यूट कहा तो कोई बोला आप तो एकदम बेबी गर्ल ही लग रहे हो। काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन को हाल ही में ‘भूल भुलैया 2’ में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब वे जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। कार्तिक प्यार का पंचनामा सीरीज और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Back to top button