राशिफल

जानें आज का गुड लक, इस एक उपाय से आपकी संतान को मिलेगी सुरक्षा और उन्नति

आज दिनांक 28.08.2017 को सोमवार के दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पड़ रही है। आज के दिन को हिन्दू धर्म की परम्परा के अनुसार संतान सप्तमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार आज के ही दिन भगवान श्रीकृष्ण ने संतान सप्तमी का महत्व युधिष्ठिर को समझाया था। इससे पहले इसके बारे में लोमश ऋषि ने ज्ञान माता देवकी को बताया था।

आज के दिन की जाती है भगवान शंकर और माता गौरी की पूजा:

शास्त्रों के अनुसार संतान सप्तमी के दिन भगवान शंकर और माता गौरी की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शंकर और माता गौरी की पूजा के उपरांत संतान के रक्षा की कामना करते हुए शिवलिंग पर मौली बाँधकर पूजा की जाती है और इसके बाद इसे स्वयं धारण दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि संतान सप्तमी के व्रत-पूजन और अन्य उपायों को करने से संतान की प्राप्ति होती है। संतान को सुरक्षा और उन्नति भी प्राप्त होती है।

पूजन विधि:

आज का दिन हिन्दू धर्म में अत्यंत ही ख़ास होता है और आज के दिन भगवान शंकर और माता गौरी की पूजा की जाती है। इसलिए किसी शिवालय जाकर सर्वप्रथम भगवान शंकर और माता गौरी का विधिवत पूजन करें। गाय के घी से बने दीपक जलाएं इसके उपरांत चन्दन का धूप दिखाकर चन्दन और अक्षत अर्पित करें। तत्पश्चात सुपारी और नारियल भेंट करने के बाद नैवेद्य में खीर-पूड़ी का भोग लगायें। माला से इस विशिष्ट मंत्र का जाप करने के बाद मौली को अपनी कलई पर बांधे और प्रसाद ग्रहण करें।

 

विशिष्ट मंत्र:

ह्री शिव-शक्त्यै नमः ह्रीं॥

पूजन मुहूर्त:

प्रातः 09:45 से प्रातः 10:35 तक। अथवा शाम 18:45 से शाम 19:35 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:56 से दिन 12:46 तक।

अमृत काल:

प्रत 10:29 से दिन 12:14 तक।

यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – पूर्व। राहुकाल वास – वायव्य। अतः पूर्व व वायव्य दिशा की यात्रा टालें।

शुभ रंग:

श्वेत।

शुभ दिशा:

दक्षिण-पूर्व।

शुभ समय:

शाम 15:35 से शाम 16:25 तक।

शुभ मंत्र:

ॐ सर्वशुभङ्कराय नमः शिवाय॥

शुभ टिप्स:

धन प्राप्ति के लिए आज के दिन शिवलिंग पर फलों का रस चढ़ाएं।

जन्मदिन के लिए शुभ:

अशुभता को ख़त्म करने के लिए आज के दिन सफ़ेद शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

अगर घर में बुत ज्यादा झगड़ा होता है तो आज के दिन जीवनसाथी संग किसी शिवालय में जाकर चावल दान करें, इससे गृहक्लेश मिटेगा।

Back to top button