दिलचस्प

चोरी से प्लेन के अंदर घुस गया फेरी वाला, अनोखे अंदाज में बेचने लगा सामान, देखें फिर क्या हुआ

हम जब भी बस या ट्रेन में सफर करते हैं तो वहां अक्सर समान बेचते फेरी वाला दिख जाता है। ये लोग अपने अनोखे अंदाज में समान बेचते हैं। इनका सामान बेचने का अंदाज कई बार बड़ा ही मजेदार होता है। उन्हें देख हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। वैसे इनके पास कमाल की मार्केटिंग स्किल्स भी होती है। जिन्हें सामान नहीं चाहिए वह भी इनका अंदाज देख सामान खरीद लेता है।

कुछ लोग इस फेरी वाले तो इन्जॉय करते हैं तो कुछ इससे चिढ़ते भी हैं। इसलिए बहुत से लोगों को प्लेन से सफर करना पसंद होता है। वहाँ हमारा सामना इन फेरी वालों से नहीं होता है। आप ने भी कभी प्लेन के अंदर किसी को खाने पीने का सामान बेचते नहीं देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

जब प्लेन के अंदर सामान बेचने लगा फेरी वाला

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों प्लेन के अंदर सामान बेचता एक फेरी वाला बड़ा वायरल हो रहा है। यह शख्स प्लेन के अंदर चोरी छिपे खाने पीने का सामान बेच रहा है। उसे प्लेन के अंदर ऐसी हरकतें करता देख वहाँ मौजूद यात्रियों की हंसी निकल पड़ती है। वहीं इस वीडियो को देख लोग इस बात से हैरान है कि यह फेरी वाला आखिर प्लेन के अंदर घुसा कैसे? और प्लेन का स्टाफ उसे समान बेचने की अनुमति कैसे दे रहा है।

बता दें कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स कोई असली का फेरी वाला नहीं है। बल्कि वह तो एक प्लेन का यात्री ही है। वह प्लेन में अपने रिश्तेदारों के साथ मजाक कर रहा था। इस दौरान उसने फेरी वाला बनकर सामान बेचा और सभी को खूब हंसाया। अब इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शख्स के इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम BJ Bala है। वह खुद को एक एक्टर कहता है।

यहां देखें प्लेन में सामान बेचता फेरी वाला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bj Bala (@bjbala_kpy)

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। लोगों को बंदे की एक्टिंग पसंद आ रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक तीस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लगभग चार लोग लाइक भी कर चुके हैं। वीडियो पर सभी के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। वैसे आपको यह मजेदार वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button