अध्यात्म

नवरात्रि में जन्में बच्चों में होती है ये 9 खूबियां, भाग्य देता है इनका साथ, कमाते हैं खूब पैसा

26 सितंबर, सोमवार से शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) शुरू हो चुकी है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बड़ी अहमियत दी जाती है। भक्त 9 दिनों तक माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। फिर आखिरी के दिनों में घर में कन्या पूजन और भोजन का आयोजन होता है। इन बाल कन्याओं की पूजा कर इन्हें भरपेट भोजन कराया जाता है।

हिंदू धर्म में कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इसलिए लोग इनकी पूजा करते हैं। इन्हें प्यार और सम्मान देते हैं। नवरात्रि के दिन बड़े शुभ होते हैं। यदि इन दिनों किसी बच्चे का जन्म हो जाए तो इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती है। नवरात्रि में जन्में बच्चे बड़े भाग्यशाली होते हैं। इनमें कुछ खास तरह की खूबीयां होती हैं।

ऐसे होते हैं नवरात्रि में जन्मे बच्चे

1. नवरात्रि में पैदा हुआ बच्चों का लक बड़ा अच्छा होता है। वे अच्छी किस्मत लेकर पैदा होते हैं। उन्हें जीवन में सभी चीजें अपने भाग्य के दम पर ही मिल जाती है। दुर्भाग्य इनसे कोसों दूर रहता है।

2. नवरात्रि के दौरान जन्में बच्चे जिस भी घर में आते हैं वहां की काया पलट देते हैं। उनका स्ट्रॉंग लक पूरे परिवार की तरक्की करता है। घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। दुख और कष्ट दूर रहते हैं।

3. जिन बच्चों का जन्म नवरात्रि में होता है वह पॉजिटिव सोच के होते हैं। नेगेटिविटी उन्हें प्रभावित नहीं करती है। ये हमेशा अच्छा ही सोचते हैं। किसी का बुरा नहीं करते हैं। ईमानदार और सच्चे होते हैं।

4. नवरात्रि में दुनिया में आने वाले बच्चे जीवन में बहुत सफलता हासिल करते हैं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती है। इनका करियर बहुत अच्छा रहता है। ये मां बाप का नाम रोशन करते हैं।

5. नवरात्रि में जन्मे बच्चे दिमाग से बड़े तेज होते हैं। इनकी बुद्धि कमाल की होती है। इनकी मेमोरी पावर भी शानदार होती है। यह अपने दिमाग से कई मुश्किलों को चुटकी बजाकर हल कर देते हैं।

6. यह बच्चे धार्मिक प्रवृति के होते हैं। भगवान में इनकी गहरी आस्था होती है। ये आध्यात्मिक होते हैं। भगवान पर पूर्ण विश्वास रखते हैं। इन्हें दान धर्म करना पसंद होता है। ये दूसरों की मदद को हमेशा आगे आते हैं।

7. नवरात्रि में मां की कोख से निकलने वाले बच्चे जीवन में खूब पैसा भी कमाते हैं। मां लक्ष्मी इनके ऊपर मेहरबान रहती हैं। पैसों को कैसे बढ़ाना है यह गुण इनके अंदर कूट कूट कर भरा होता है।

8. माता रानी के दिनों में पैदा हुए बच्चे मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ये परिवार और दोस्तों को साथ लेकर चलते हैं। समाज में इनकी बहुत इज्जत होती है। लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं।

9. नवरात्रि के दिनों में जन्में बच्चे पढ़ाई लिखाई में होशियार होते हैं। इनका पढ़ने लिखने में खूब मन लगता है। ये क्लास में टॉप करते हैं।

Back to top button