दिलचस्प

नोरा फतेही से भी अच्छा नाचती है ये भैंस, लगाती है ऐसे ठुमके बॉलीवुड हसीनाएं भी शरमा जाए – Video

कहते हैं जब मूड खराब हो तो डांस कर लेना चाहिए। ये आपके मूड को फ्रेश और दिल को खुश कर देता है। आप ने भी सोशल मीडिया पर कई तरह के डांस वीडियो देखे होंगे। लेकिन क्या आप ने कभी किसी भैंस को ठुमके लगाते देखा है?

सोशल मीडिया पर जानवरों के डांस के कई वीडियो मिल जाएंगे। लेकिन ये जानवर कुत्ता या बिल्ली होते हैं। जिन्हें आसानी से ट्रेन किया जा सकता है। लेकिन भैंस को डांस करते हुए आप ने शायद ही कभी देखा होगा। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भैंस अपने अनोखे डांस की वजह से सुर्खियां बटोर रही है।

नोरा फतेही को टक्कर देती है ये भैंस

भैंस के डांस मूव्स सीधा नोरा फतेही को टक्कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने आँगन में बंधी भैंस को चारा खिलाने जाती है। इस दौरान उसे मस्ती सूझती है और वह नाचने लगती है।

इसके बाद महिला भैंस से भी नाचने को कहती है। हैरत की बात ये रहती है कि भैंस उसकी भाषा समझ जाती है और कमर उचका उचका के खूब नाचती है। भैंस का यह डांस देख वहाँ मौजूद बच्चे जोर-जोर से हंसने लगते हैं। यह वीडियो किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ला देगा।

भैंस ने लगाए ऐसे ठुमके हंस-हंस के लोटपोट हो गए लोग

यह वीडियो सोशल मीडिया पर videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो देख लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘मैं सपने में भी नहीं सोच सकता कि भैंस ना सिर्फ इंसान की भाषा समझती है, बल्कि वह उसकी कॉपी कर नाच भी सकती है।’

फिर दूसरे ने कहा ‘इस भैंस को कोई बॉलीवुड भेजो। ये नोरा फतेही की छुट्टी कर देगी।’ एक और शख्स लिखता है ‘भैंस में गजब का टेलेंट है।’ एक अन्य बंदा लिखता है ‘अक्ल बड़ी या भैंस वाले सवाल का जवाब मिल गया। भैंस ही बड़ी है। और उसकी अक्ल भी है।’

यहां देखें भैंस का डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VIDEO NATION (@videonation.teb)

यह वीडियो साबित करता है कि जानवरों में भी हम इंसानों जैसी भावनाएं होती हैं। वह भी दुख और खुशी महसूस करते हैं। इसलिए यदि हम उनसे एक मजबूत रिश्ता बना लें तो वह हमारे परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको भैंस का यह मजेदार डांस पसंद आया होगा। यदि हां तो वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Back to top button